परिषद‍ीय विद्यालयों की अवकाश तालिका वर्ष 2025 देखें व करें डाउनलोड

👇Primary Ka Master Latest Updates👇

बुधवार, 19 अप्रैल 2023

निकाय चुनाव में शिक्षकों को मतदान अधिकारी चतुर्थ बनाने का विरोध


 निकाय चुनाव में शिक्षकों को मतदान अधिकारी चतुर्थ बनाने का विरोध

प्रयागराज। नगर निकाय चुनाव की तैयारियां जोरों पर हैं, प्रशासन की तरफ से चुनाव को लेकर सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। इस बीच शिक्षकों को मतदान अधिकारी चतुर्थ बनाने का विरोध शुरू हो गया है।प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों को भी चुनाव कार्य संपन्न कराने के कार्य में लगाया जाता रहा है। अभी तक उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य की ड्यूटी पीठासीन अधिकारी और शिक्षकों की ड्यूटी मतदान अधिकारी प्रथम के रूप में लगाई जाती है, लेकिन इस बार शिक्षकों की चुनाव में ड्यूटी मतदान अधिकारी चतुर्थ के रूप में लगा दी गई है.शिक्षकों का कहना है कि मतदान अधिकारी तृतीय व चतुर्थ के रूप में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को लगाया जाता है। इस प्रकार से ड्यूटी लगाना उनके सम्मान के खिलाफ है। शिक्षकों ने जिलाधिकारी से मांग की है कि जिन शिक्षकों की ड्यूटी चतुर्थ मतदान अधिकारी के रूप में लगाई गई है।

निकाय चुनाव में शिक्षकों को मतदान अधिकारी चतुर्थ बनाने का विरोध Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP BASIC NEWS

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें