परिषद‍ीय विद्यालयों की अवकाश तालिका वर्ष 2025 देखें व करें डाउनलोड

👇Primary Ka Master Latest Updates👇

बुधवार, 19 अप्रैल 2023

संसद की स्थायी समिति में पेंशनरों का भी सुना जाएगा पक्ष

 संसद की स्थायी समिति में पेंशनरों का भी सुना जाएगा पक्ष

लखनऊ। संसद की श्रम मंत्रालय की स्थायी समिति की 20 अप्रैल को दिल्ली में होने वाली बैठक में पेंशन में वृद्धि के सुझाव देने के लिए ईपीएस-95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक राउत को भी बुलाया गया है। राउत पेंशनरों का पक्ष समिति के सामने रखेंगे। इस क्रम में मंगलवार को एनएसी के वरिष्ठ राष्ट्रीय, प्रांतीय पदाधिकारियों की बैठक लखनऊ में हुई। इसमें वक्ताओं ने कहा कि अगर केंद्र सरकार और ईपीएफओ पेंशनरों की मांगों पर ध्यान नहीं देते हैं तो पूर्व में घोषित आंदोलन देश भर में किया जाएगा। बैठक में केएस तिवारी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, ओम शंकर तिवारी राष्ट्रीय सचिव, आरएस नागर महामंत्री, राजीव भटनागर मुख्य समन्वयक, पीके श्रीवास्तव, राजेश तिवारी आदि शामिल हुए


संसद की स्थायी समिति में पेंशनरों का भी सुना जाएगा पक्ष Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP BASIC NEWS

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें