परिषद‍ीय विद्यालयों की अवकाश तालिका वर्ष 2025 देखें व करें डाउनलोड

👇Primary Ka Master Latest Updates👇

बुधवार, 5 अप्रैल 2023

शिक्षक ने छात्रा से की छेड़खानी, मुकदमा दर्ज पहले छात्रा को बुलाकर कार में पिलाई शराब, बाद में की अश्लील हरकत

 


शिक्षक ने छात्रा से की छेड़खानी, मुकदमा दर्ज पहले छात्रा को बुलाकर कार में पिलाई शराब, बाद में की अश्लील हरकत

लखनऊ विश्वविद्यालय (विधि) के एक गेस्ट फैकल्टी के एक शिक्षक ने छात्रा को शराब पिलाकर छेड़खानी की छात्रा के विरोध करने पर इसे कार से कुचलने का प्रयास भी किया। बाल-बाल बचे छात्रा ने जानकीपुरम कोतवाली में आरोपी शिक्षक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।लिखित शिकायत में इंदिरा नगर निवासी पीड़ित छात्रा ने बताया कि यह लविवि से बीसीए सेकेंड इधर की पढ़ाई कर रही है। यहां पर पंकज कुमार उपाध्याय गेस्ट फैकल्टी के रूप में क्लास लेते हैं।


 पीड़िता ने बताया कि गत 31 मार्च को पंकज कुमार ने सुबह करीब 11 बजे कॉल करके उसे इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहे के समीप बुलाया। छात्रा वहां पहुंची तो पंकज ने अपनी कार में बैठने को कहा। इसके बाद पंकज वहां से तेजी से कार लेकर चल दिया। इसी दौरान एक जगह कार रोकी और जाकर शराब की बोतले लेकर आ गया। चलती कार में पंकज उपाध्याय शराब पीने लगा। इसके बाद छात्रा को भी शराब पीने को कहा। छात्रा ने मना किया तो जबरन शराब की बोतल उसके मुंह से लगान दो और शराब पिला दी। इसके बाद अश्लील हरकते करने लगा।

शिक्षक ने छात्रा से की छेड़खानी, मुकदमा दर्ज पहले छात्रा को बुलाकर कार में पिलाई शराब, बाद में की अश्लील हरकत Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP BASIC NEWS

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें