परिषद‍ीय विद्यालयों की अवकाश तालिका वर्ष 2025 देखें व करें डाउनलोड

👇Primary Ka Master Latest Updates👇

मंगलवार, 4 अप्रैल 2023

DA Hike latest news today: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, वित्त मंत्रालय ने जारी किया आदेश, पढ़ें महंगाई भत्ते के रिविजन की पूरी डीटेल्स

 



DA Hike latest news today: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, वित्त मंत्रालय ने जारी किया आदेश, पढ़ें महंगाई भत्ते के रिविजन की पूरी डीटेल्स


DA Hike latest news today 2023: केंद्रीय कर्मचारियों को जिस पल का इंतजार था, वो आ गया. उनके महंगाई भत्ते पर आखिरी मुहर भी लग गई है. अब सैलरी में नया महंगाई भत्ता जुड़कर आ जाएगा. वित्त मंत्रालय ने महंगाई भत्ते (DA) के रिवाइज्ड रेट्स का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. सोमवार को वित्त मंत्रालय ने महंगाई भत्ते (DA Hike) में 4% बढ़ोतरी का ऑफिस मेमोरैंडम (Office Memorandum) जारी किया है. मोदी सरकार की तरफ से इस बार महंगाई भत्ते (Dearness allowance) को बढ़ाकर 42% किया गया है.


अप्रैल की सैलरी में होगा बढ़े हुए DA का भुगतान

केंद्रीय कर्मचारियों का 4% महंगाई भत्ता बढ़ाने को 24 मार्च को कैबिनेट ने मंजूरी दी थी. इसके बाद सोमवार 3 अप्रैल को वित्त मंत्रालय ने इसका नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है. अब केंद्रीय कर्मचारियों (Central government employees) को अप्रैल की सैलरी में बढ़े हुए चार फीसदी का भुगतान हो जाएगा. इसके साथ ही तीन महीने के एरियर का पैसा भी उन्हें दिया जाएगा. केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में DA का भुगतान अब 42% की दर से होगा.


1 जनवरी से लागू किया गया DA Hike

केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनधारियों के लिए महंगाई भत्ता (DA) और महंगाई राहत (DR) को 4 फीसदी बढ़ाया गया है. इसे 1 जनवरी 2023 से लागू किया गया है. कर्मचारियों और पेंशनधारियों को जनवरी से मार्च के एरियर का भुगतान भी होगा. इससे सरकार पर सालाना 12,815 करोड़ रुपए का वित्तीय बोझ बढ़ेगा.


DA Hike Good news for central government employees Finance Ministry releases revision rates of dearness allowance 42 percent office memorandum 7th pay commission


कैसे तय हुआ DA Hike?

कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए महंगाई भत्ते और महंगाई राहत की गणना हर महीने श्रम ब्यूरो करता है. इसके लिए उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI-IW) के आधार पर कैलकुलेशन की जाती है. श्रम ब्यूरो श्रम मंत्रालय का हिस्सा है. पिछली दो बार से कर्मचारी और पेंशनर्स के लिए भत्ते में 4% का इजाफा हुआ है.


पेंशनर्स को भी बड़ा तोहफा

7th pay Commission के तहत देश के लाखों पेंशनर्स को भी महंगाई राहत का फायदा मिला है. महंगाई भत्ते (DA Hike) के साथ महंगाई राहत (DR Hike) में भी 4 फीसदी का इजाफा हुआ है. पेंशनर्स को भी 42% की दर से अब महंगाई राहत का भुगतान होगा. साथ ही पेंशनर्स की पेंशन में भी 3 महीने का एरियर आएगा.


TAGS: 7TH PAY COMMISSION DA HIKE DEARNESS ALLOWANCE DEARNESS RELIEF CENTRAL GOVERNMENT EMPLOYEE PENSIONERS FINANCE MINISTRY 7TH CPC

DA Hike latest news today: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, वित्त मंत्रालय ने जारी किया आदेश, पढ़ें महंगाई भत्ते के रिविजन की पूरी डीटेल्स Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP BASIC NEWS

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें