राजस्थान में कर्मचारियों के DA पर लगी अंतिम मुहर, इतने महीने का एरियर भी मिलेगा
राजस्थान में कर्मचारियों के डीए पर अंतिम मुहर लग गई है। राज्य के वित्त विभाग ने आदेश जारी कर दिए है। बता दें, सीएम गहलोत ने केंद्रीय कर्मचारियों की तरह राज्य कर्मचारियों के लिए डीए की घोषण की थी। बता दें 25 मार्च को सीएम अशोक गहलोत ने ट्वीट कर डीए बढ़ाने की घोषणा की थी। केंद्र सरकार के बाद अब राजस्थान सरकार ने भी सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स का महंगाई भत्ता (DA) चार फीसदी बढ़ाया था। अब डीए 38 से बढ़कर 42 फीसदी हो गया है। वित्त विभाग ने कर्मचारियों और पेंशनर्स का डीए बढ़ाने के आदेश जारी कर दिए हैं। प्रदेश के करीब आठ लाख कर्मचारियों और चार लाख पेंशनर्स को बढ़े हुए डीए का फायदा मिलेगा।
एक जनवरी से मिलेगा डीए
बढ़ा हुआ डीए 1 जनवरी से मिलेगा। जनवरी से मार्च तक के तीन महीने का डीए कर्मचारियों के जीपीएफ खातों में जमा होगा। अप्रैल से बढ़ा हुआ डीए सैलरी के साथ मिलेगा। वर्कचार्ज कर्मचारियों को भी बढ़े हुए डीए का फायदा मिलेगा। बता दें कि हर छह महीने बाद कर्मचारियों और पेंशनर्स का डीए बढ़ाया जाता है। केंद्र सरकार के डीए बढ़ाते ही राज्य सरकार भी डीए बढ़ाती रही है।
8 लाख कर्मचारियों को राहत
सीएम गहलोत ने घोषणा के बारे में ट्वीट करते हुए बताया- इससे राज्य सरकार सालाना करीब 1640 करोड़ रुपए वहन करेगी। इस निर्णय से लगभग 8 लाख कर्मचारियों एवं 4.40 लाख पेंशनर्स को लाभ मिलेगा। बढ़े हुए महंगाई भत्ते का लाभ राज्य कर्मचारियों व पेंशनर्स के अतिरिक्त पंचायत समिति तथा जिला परिषद के कर्मचारियों को भी देय होगा।

0 Comments:
एक टिप्पणी भेजें