Old Pension Scheme Latest News:डेढ़ लाख सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, सरकार ने इस दिन से लागू की पुरानी पेंशन
Old Pension Scheme Latest News: पुरानी पेंशन योजना (Old Pension Scheme) को लेकर सरकारी कर्मचारियों के लिए एक और खुशखबरी आई है. हिमाचल प्रदेश में 1 अप्रैल, 2023 से पुरानी पेंशन योजना (OPS) को बहाल कर दिया गया है. इससे राज्य सरकार के 1.36 लाख कर्मचारियों को फायदा होगा. इन कर्मचारियों को नेशनल पेंशन स्कीम (NPS) के तहत कटौती का सामना नहीं करना पड़ेगा. राज्य के मुख्य सचिव ने ओपीएस (OPS) लागू करने की अधिसूचना जारी कर दी है.
विधानसभा चुनाव के दौरान की थी घोषणा
राज्य सरकार की तरफ से जारी अधिसूचना में कहा गया कि पुरानी पेंशन योजना (OPS) को लागू करने के लिए मंत्रिमंडल के फैसले के अनुसार नेशनल पेंशन स्कीम (NPS) के तहत आने वाले राज्य सरकार के कर्मचारियों का अंशदान (नियोक्ता और कर्मचारी का अंश) 1 अप्रैल, 2023 से रोक दिया जाएगा. आपको बता दें विधानसभा चुनाव 2022 के दौरान पुरानी पेंशन (OPS) की बहाली को लेकर कांग्रेस ने वादा किया था. सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इसको लेकर ऐलान किया था.
कई राज्यों ने पहले ही बहाल की ओपीएस
पुरानी पेंशन की बहाली को लेकर 13 जनवरी, 2023 को राज्य कैबिनेट की पहली बैठक में फैसला किया गया था. इसके बाद सरकार की तरफ से बताया गया था कि राज्य सरकार के कर्मचारियों के लिए ओपीएस को 1 अप्रैल से लागू किया जाएगा. आपको बात दें देश के अलग-अलग राज्यों और केंद्र सरकार के कर्मचारियों की तरफ से पुरानी पेंशन की बहाली को लेकर लंबे समय से मांग की जा रही है. पंजाब, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और झारखंड सरकार पुरानी पेंशन को बहाल करने का निर्णय ले चुकी हैं. कुछ राज्यों ने इस पर रिपोर्ट देने के लिए समिति का गठन किया है.

0 Comments:
एक टिप्पणी भेजें