गहलोत बोले- सरकार रिपीट नहीं हुई तो बीजेपी OPS बंद कर देगी, बताई ये वजह
राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा है। सीएम गहलोत ने उम्मेद स्टेडियम कोटा में कोटा संभाग के कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा- आगे मैं कोई पद पर रहूं या नहीं रहूं, लेकिन मेरा हर पल आपकी सेवा में जाएगा। मैं इतना कह सकता हूं। मैं कहना चाहता हूं आपको को। मुझे मेरी चिंता नहीं है। चिंता मुझे ये है सरकार कांग्रेस की नहीं बनी तो ये लोग ओपीएस बंद कर देंगे। केंद्र सरकार अभी से कर रही है। हमारी सारी योजनाएं बंद कर देंगे।
योजनाओं को बंद कर देंगे
सीएम गहलोत ने कहा कि बद्रीनाथ-केदारनाथ में भंयकर तूफान आ गया था। लोग मारे गए थे। मां-बाप मारे गए। बच्चों को नौकरी लगाने का फैसला लिया। कुछ बच्चों की नौकरी लग गई थी। कुछ की लगने वाली थी। सरकार बदल गई। बीजेपी ने योजना बंद कर दी। जिनकी नौकरी लग गई, उन्हें वापस नौकरी से निकाल दिया। ये लोग हिंदुत्व की बात करते हैं। कोरोना का शानदार प्रंबध किया। अनाथ बच्चों को नौकरी देने की घोषणा कर रखी है। मुझे लगता है ये लोग उसे कहीं बंद नहीं कर दें।
बदलना कोई बुरा नहीं होता
सीएम गहलोत ने कहा कि हर बार सरकार बदल जाती है। बदलना कोई बुरा नहीं होता है। परंतु काम करने के बाद भी जिस रूप में मेरी दो बार सरकारें बदली है। कितना नुकसान हो गया राजस्थान को। बाड़मेर में तेल निकल गया। कायाकल्प हो गया राजस्थान का। आमदनी बढ़ गई राजस्थान की। 40 हजार करोड़ की रिफायनरी लगाई। हमारी सरकार बदल गई। वसुंधरा राजे ने हमारे काम को बंद कर दिया। 40 हजार करोड़ की लग रही थी आज वह 76 हजार करोड़ की हो गई है।
ईआरसीपी योजना वसुंधरा राजे ने शुरू की है। तब भी मैं इसे आगे बढ़ा रहा हूं। पीएम मोदी ने जयपुर और अजमेर में घोषणा थी। 13 जिलों के नाम बोले। पूरा रिकाॅर्ड है। मांग थी राष्ट्रीय परिजना बनाओं। 90 प्रतिशत पैस केंद्र सरकार दें औऱ 10 प्रतिशत राज्य सरकार। जलशक्ति मंत्री राजस्थान का है। उनकों कोई चिंता नहीं है। क्या किया राजस्थान में। इतना शानदार पोर्टफोलियो है। पूरे राजस्थान में क्या किया उसने। देश के अंदर सबसे ज्यादा समस्या पीने के पानी की समस्या राजस्थान में है। चाहते तो बहुत कुछ कर सकते थे। ईआरसीपी के लिए 13 हजार करोड़ रखे। हमारी सरकार आ गई, लेकिन हमनें उनकी योजनाओं को बंद नहीं किया।
जनता के मूड से पता चलता है सरकार रिपीट होगी
सीएम गहलोत ने कहा कि इस बार जनता के मूड से पता लगता है कि सरकार रिपीट होगी। इतनी योजनाएं दी है। हर परिवार को कोई न कोई फायदा मिला है। हमने जो नवाचार किए है। देश में कहीं नहीं है। रिवर्स फ्रंट शानदार बन रहा है। टूरिज्म के लिए डेढ़ हजार करोड़ रुपये हमने रखे है। टूरिज्म को इंडस्ट्री का दर्जा दे दिया। कोटा आने में बड़ा सुकून मिलता है। जो पर्यटक देश-विदेश से आएगा, उसे भी आनंद आएगा। एक बार सरकार को मौका दीजिए। मैं तो अपने जिंदगी का एक-एक पल। प्रदेशवासियों की सेवा में बिता रहा हूं।
लोकतंत्र का मुखौटा पहनकर आ जाते हैं
सीएम गहलोत ने कहा कि नकारात्मक सोच वाले लोग है। चुनाव में तामझाम लेकर आएंगे मोदी और अमित शाह। केंद्रीय मंत्री राजस्थान के अंदर डेरा डालेंगे। इनके पास साधनों की कोई कमी नहीं है। उसका मुकाबला हमें करना है। बिना साधन के मुकाबला करना पड़ेगा। ये फासिस्ट लोग है। इनका लोकतंत्र में कोई विश्वास नहीं है। लोकतंत्र का मुखौटा पहनकर सरकार में आ जाते है। कोई कमी नहीं है इनके पास। साम, दाम, दंड और भेद वाली बात है। हिम्मत के साथ इनका मुकाबला करना पड़ेगा।

0 Comments:
एक टिप्पणी भेजें