परिषद‍ीय विद्यालयों की अवकाश तालिका वर्ष 2025 देखें व करें डाउनलोड

👇Primary Ka Master Latest Updates👇

सोमवार, 3 अप्रैल 2023

RPSC Paper Leak: एक लाख के इनामी वांटेड शेर सिंह की गर्लफ्रेंड गिरफ्तार, खुलेंगे और राज?

 

RPSC Paper Leak: एक लाख के इनामी वांटेड शेर सिंह की गर्लफ्रेंड गिरफ्तार, खुलेंगे और राज?

राजस्थान में वरिष्ठ अध्यापक शिक्षक भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में वांटेड एक लाख का इनामी आरोपी अनिल उर्फ शेर सिंह मीणा की गर्लफ्रेंड अनिता मीणा को उदयपुर पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। अनिता जयपुर में सी स्कीम स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की ब्रांच में बतौर डिप्टी मैनेजर कार्यरत है। अनिता मीणा मूलतया झुंझुनं की रहने वाली है जिसे जयपुर से गिरफ्तार किया है। उदयपुर एसपी विकास शर्मा ने बताया कि अनिता शेर सिंह मीणा के साथ लम्बे समय से रिलेशनशिप में थी।पेपर लीक मामले में आरोपी अनिता के सहयोग करने की बात सामने आई है। एसपी शर्मा ने बताया कि अनिता के जरिए उसकी और शेर सिंह की प्रॉपर्टी के बारे में जांच की जा रही है। इन्होंने कहां-कहां इन्वेस्टमेंट किया, पता लगाया जा रहा है।


शेर सिंह की गिरफ्तार की कोशिशें तेज

उदयपुर पुलिस का मानना है कि वांटेड आरोपी शेर सिंह की गर्लफ्रेंड गिरफ्तार होने से अब मामले में आगे की चीजें काफी हद तक क्लियर होने की संभावना है। अनिता की गिरफ्तारी के बाद अब शेर सिंह को जल्द पकड़ने की कोशिशें जारी हैं। पुलिस सोमवार को आरोपी अनिता मीणा को कोर्ट में पेश करेगी जहां से रिमांड लिया जाएगा। फिर पुलिस अनिता से पेपर लीक से जुड़े महत्वपूर्ण राज उगलवाने का प्रयास करेगी।


पकड़वाने पर है 1-1 लाख रुपए का इनाम

पेपर लीक मामले में फरार चल रहे आरोपी सुरेश ढाका और सरकारी टीचर अनिल उर्फ शेर सिंह को पकड़वाने पर राज्य सरकार ने दोनों पर 1-1 लाख रुपए का इनाम घोषित किया हुआ है। बता दें कि जेल में बंद आरोपी भूपेन्द्र सारण ने पूछताछ में बताया था कि उसने जयपुर के चौमू निवासी शेर सिंह मीणा से 50 लाख रुपए में पेपर खरीदा था। इसके बाद यह पेपर सुरेश ढाका को बेचा गया और सुरेश ढाका ने अपने साले सुरेश विश्नोई के सहयोग से अभ्यर्थियों को 5-5 लाख रुपए में बेचा था। शेर सिंह ​की गिरफ्तारी के बाद ही मामले में बड़े खुलासे होने की संभावना है। आखिर शेरसिंह को सीनियर टीचर भर्ती का पेपर किसने उपलब्ध कराया। इसमें कई बड़े नाम सामने आ सकते हैं।


RPSC Paper Leak: एक लाख के इनामी वांटेड शेर सिंह की गर्लफ्रेंड गिरफ्तार, खुलेंगे और राज? Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP BASIC NEWS

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें