परिषद‍ीय विद्यालयों की अवकाश तालिका वर्ष 2025 देखें व करें डाउनलोड

👇Primary Ka Master Latest Updates👇

मंगलवार, 4 अप्रैल 2023

SSC CGL 2023 Notification: कर्मचारी चयन आयोग ने सीजीएल परीक्षा के लिए ssc.nic.in पर शुरू किए आवेदन



 SSC CGL 2023 Notification: कर्मचारी चयन आयोग ने सीजीएल परीक्षा के लिए ssc.nic.in पर शुरू किए आवेदन

SSC CGL 2023 Notification: कर्मचारी चयन आयोग ने एसएससी सीजीएल परीक्षा 2023 का नोटिफिकेशन आज, 3 मार्च 2023 को जारी कर दिया गया। एसएससी सीजीएल भर्ती परीक्षा 2023 में आवेदन करने के इच्छुक अभ्यर्थी आज से आयोग की वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थी ध्यान रखें कि आवेदन की अंतिम तिथि 4 मई 2023 है। अभ्यर्थियों को सलाह है कि एसएससी सीजीएल 2023 के लिए आवेदन करने से पहले पूरा भर्ती नोटिफिकेशन जरूर पढ़ लें।अभ्यर्थी अपने आवेदन फॉर्म में संशोधन 7 मई से 8 मई 2023 के बीच कर सकते हैं। एसएससी के इस भर्ती अभियान के तहत भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों/विभागों में कुल 7500 रिक्तियों पर अभ्यर्थियों का चयन किया जाना है।


शैक्षिक योग्यता : 

एसएससी सीजीएल परीक्षा 2023 में आवेदन के इच्छुक अभ्यर्थी को किसी भी स्ट्रीम में मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से स्नातक पास होना जरूरी है।


आवेदन शुल्क : एसएससी सीजीएल के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपए देने होंगे। महिला अभ्यर्थियों, एससी, एसटी व दिव्यांग अभ्यर्थियों किसी प्रकार का शुल्क नहीं देना होगा।


SSC CGL 2023 Notification 


एसएससी सीजीएल के लिए ऐसे करें आवेदन :

  • एसएससी की वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
  • अपना रजिस्ट्रेशन कराएं और आगे की आवेदन प्रक्रिया पूरी कराएं।
  • सभी जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क जमा कराएं।
  • आवेदन फॉर्म सब्मिट करें और आवेदन का प्रिंटआउट लेकर कर रख लें।

SSC CGL 2023 Notification: कर्मचारी चयन आयोग ने सीजीएल परीक्षा के लिए ssc.nic.in पर शुरू किए आवेदन Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP BASIC NEWS

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें