परिषद‍ीय विद्यालयों की अवकाश तालिका वर्ष 2025 देखें व करें डाउनलोड

👇Primary Ka Master Latest Updates👇

शुक्रवार, 12 मई 2023

रेलवे में अग्निवीरों के लिए 15% पद आरक्षित


 रेलवे में अग्निवीरों के लिए 15% पद आरक्षित

रेलवे बोर्ड ने सीधी भर्ती में अग्निवीरों के लिए 15 फीसदी पद आरक्षित करने का फैसला किया है। बोर्ड ने इस बाबत 10 मई को सभी जोनल रेलवे के महाप्रबंधकों और रेलवे भर्ती बोर्ड को दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं।रेलवे बोर्ड के एक अधिकारी ने बताया कि लेवल-1 में चतुर्थ श्रेणी जैसे गैंगमैन, ट्रैकमैन, खलासी, प्वाइंटमैन आदि खाली पदों में अग्निवीरों को 10 फीसदी आरक्षण दिया जाएगा।


 लेवल-2 में जूनियर क्लर्क, टाइपिस्ट, अकाउंटेंट, जूनियर टाइम कीपर, ट्रेन क्लर्क सहित गैर राजपत्रित रिक्त पदों में पांच फीसदी आरक्षण मिलेगा। लेवल-1 में रिक्त पदों को रेलवे भर्ती सेल से भरा जाएगा। जबकि लेवल-2 के पदों पर भर्ती प्रक्रिया आरआरबी आयोजित करेगी। अग्निवीरों को लिखित परीक्षा पास करनी होगी। हालांकि,उन्हें शारीरिक दक्षता परीक्षा से छूट होगी। सेवानिवृत्त अग्निवीरों के पहले बैच को आयु में पांच वर्ष छूट मिलेगी।


रेलवे में अग्निवीरों के लिए 15% पद आरक्षित Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP BASIC NEWS

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें