परिषद‍ीय विद्यालयों की अवकाश तालिका वर्ष 2025 देखें व करें डाउनलोड

👇Primary Ka Master Latest Updates👇

शुक्रवार, 12 मई 2023

शिक्षा पर संकट: मंत्री और सीएम सलाहकार के क्षेत्र की सरकारी स्कूलों में | शिक्षकों की कमी, उदयपुरवाटी व खेतड़ी क्षेत्र में लंबे समय से 19% पद खाली



 शिक्षा पर संकट: मंत्री और सीएम सलाहकार के क्षेत्र की सरकारी स्कूलों में | शिक्षकों की कमी, उदयपुरवाटी व खेतड़ी क्षेत्र में लंबे समय से 19% पद खाली

जिले के प्रारंभिक शिक्षा विभाग में अध्यापकों के रिक्त पद पढ़ाई में परेशानी बने हुए हैं। जिले के प्रारंभिक शिक्षा विभाग मेंं शिक्षा में सबसे अहम माने जाने वाले विज्ञान, गणित और अंग्रेजी के विषयों के अध्यापकों के सर्वाधिक पद खाली हैं। रिक्त पदों की बड़ी समस्या राज्य सरकार में मंत्री राजेन्द्र गुढ़ा के उदयपुरवाटी और सीएम सलाहकार डॉ. जितेंद्र सिंह के खेतड़ी विधानसभा में हैं। इसमें दिलचस्प ये भी है कि प्रारंभिक शिक्षा विभाग खुद पंचायती राज राज्यमंत्री के विभाग के पास है।


ऐसे में मंत्री अपने ही क्षेत्र में शिक्षकों की कमी को दूर नहीं कर पा रहे हैं। प्रारंभिक शिक्षा विभाग के शिक्षक सेटअप को लेकर दैनिक भास्कर ने पड़ताल कर जानकारी जुटाई। तो उसमें कई चौंकाने वाली जानकारी निकल कर आई। जिले में प्रारंभिक शिक्षा विभाग के अधीन चल रही 924 सरकारी स्कूलों में 4052 शिक्षकों के पद स्वीकृत है। इनमें से 3337 शिक्षक वर्तमान में पदस्थापित है और 715 शिक्षकों के पद रिक्त है। इनमें सबसे ज्यादा पद लेवल-2 के रिक्त चल रहे है। लेवल-2 के 461 पद खाली है। जबकि सेकंड ग्रेड के 84, लेवल-1 के 170 पद रिक्त है।


शिक्षक नहीं होने पर अंग्रेजी, गणित और विज्ञान कैसे पढ़ेंगे बच्चे

जिले में अंग्रेजी, गणित और विज्ञान के अध्यापकों की कमी से प्रारंभिक शिक्षा विभाग जूझ रहा है। दूसरी ओर पढ़ाई में अहम माने जाने वाले इन विषयों के अध्यापक नहीं होने से बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है। लेवल-2 के जिले में 1625 पद स्वीकृत है और इनमें 1164 शिक्षक कार्यरत है। जबकि 461 रिक्त पदों में अंग्रेजी के 197, गणित व विज्ञान के 104, सामाजिक विज्ञान के 105, संस्कृत के 28, उर्दू के 14 और हिंदी के 13 पद रिक्त है। इसी तरह से एल-1 के 1964 पदों में 1794 पर शिक्षक कार्यरत है और 170 पद खाली चल रहे है। जबकि सेकंड ग्रेड के 463 स्वीकृत पदों के मुकाबले 379 कार्यरत है व 84 पद रिक्त चल रहे हैं।


जानिए... किस ग्रेड के कितने पद रिक्त

शिक्षक ग्रेड - कुल पद - कार्यरत - रिक्त

लेवल-1 - 1964 - 1794 - 461

लेवल-2 - 1625 - 1164 - 461

सेकंड - 463 - 379 - 84


नई भर्ती में इन पदों को भरा जाएगा

जिले में शिक्षकों के सेवानिवृत होने से पद खाली हो गए हैं। नई भर्ती में इन पदों को भरा जाएगा। इसके बाद शिक्षकों की कमी दूर हो जाएगी। -मनोज कुमार ढ़ाका, डीईओ प्रारंभिक झुंझुनूं


खेतड़ी और उदयपुरवाटी में सबसे ज्यादा शिक्षकों की कमी

जिले में प्रारंभिक शिक्षा विभाग में शिक्षकों की कमी खेतड़ी और उदयपुरवाटी में है। मुख्यमंत्री के सलाहकार डॉ. जितेन्द्र सिंह के विधानसभा क्षेत्र खेतड़ी में 128 सरकारी स्कूल चल रही है। इनमें 136 पद रिक्त हैं। जिनमें एल-1 के 31, एल-2 के 87 व सेकंड ग्रेड के 18 पद रिक्त है। राज्य सरकार में सैनिक कल्याण राज्यमंत्री राजेन्द्र गुढ़ा के उदयपुरवाटी विधानसभा की 170 स्कूलों में 132 पद रिक्त है। इनमें एल-1 के 39, एल-2 के 72 व सेकंड ग्रेड के 22 पद खाली है। इसी तरह से मंडावा विधायक के क्षेत्र अलसीसर ब्लॉक में 44, मंडावा में 60 पद रिक्त है। तो बुहाना में 43, चिड़ावा में 49, पिलानी में 35, सूरजगढ़ में 54, नवलगढ़ में 76, झुंझुनूं में 46 पद खाली पड़े हैं।

शिक्षा पर संकट: मंत्री और सीएम सलाहकार के क्षेत्र की सरकारी स्कूलों में | शिक्षकों की कमी, उदयपुरवाटी व खेतड़ी क्षेत्र में लंबे समय से 19% पद खाली Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP BASIC NEWS

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें