परिषद‍ीय विद्यालयों की अवकाश तालिका वर्ष 2025 देखें व करें डाउनलोड

👇Primary Ka Master Latest Updates👇

गुरुवार, 25 मई 2023

आरपीएससी : कटारा की गिरफ्तारी के बाद से ही व. अध्यापक ग्रेड सेकंड की प्रक्रिया ठप



 आरपीएससी : कटारा की गिरफ्तारी के बाद से ही व. अध्यापक ग्रेड सेकंड की प्रक्रिया ठप

राजस्थान लोक सेवा आयोग के भ्रष्ट सदस्य बाबूलाल कटारा के जुर्म का खामियाजा वरिष्ठ अध्यापक ग्रेड सेकंड प्रतियोगी परीक्षा 2022 के 7.86 लाख अभ्यर्थियों को भुगतना होगा। कारण, इस भर्ती परीक्षा की 5 महीने बाद भी आंसर की जारी नहीं हुई है। भर्ती में हो रही देरी से अभ्यर्थियों की चिंता बढ़ने लगी है।


अभ्यर्थियों की चिंता का एक बड़ा कारण यह भी है कि राजस्थान लोक सेवा आयोग ने 20 मार्च 2023 को इस परीक्षा के चार विषयों संस्कृत, अंग्रेजी, सोशल साइंस और हिंदी के विषयों की आंसर की जारी कर आपत्ति मांग ली थी। इसके बाद से किसी भी विषय की आंसर की जारी नहीं की गई है।


यह भर्ती इन चार विषयों के अलावा गणित, विज्ञान, पंजाबी और उर्दू विषयों के पदों पर भर्ती के लिए थी। आयोग ने विषयों के अलावा जीके ग्रुप ए. ग्रुप बी ग्रुप सी और ग्रुप डी की आंसर की भी जारी करनी हैं। कुल 9760 पदों पर यह भर्ती प्रक्रिया चल रही  


4 विषयों की आंसर की जारी, शेष का इंतजार

अभ्यर्थियों का कहना है कि भ्रष्ट सदस्य बाबूलाल कटारा की गिरफ्तारी अप्रैल में हुई थी। इसके बाद से ही इस भर्ती की प्रक्रिया लगभग ठप पड़ी है। अभ्यर्थियों में यह भी चर्चा है कि संभावना यही है कि सीएमओ स्तर से ही इस भर्ती की प्रक्रिया फिलहाल रोक दी गई है। बता दें कि 4 विषयों की आंसर की जारी हो चुकी है।


पेपर लीक से जीके का पेपर दोबारा लिया था

ग्रुप सी के जीके का पेपर 24 दिसंबर 2022 को परीक्षा शुरू होने से पहले ही लीक हो गया था। आरपीएससी ने परीक्षा रद्द कर दी थी। पूर्व में रद्द की गई ग्रुप सी के जीके परीक्षा बाद में 29 जनवरी को दोबारा ली गई। परीक्षा पूरी होने के बाद एसओजी ने आरपीएससी सदस्य कटारा और ड्राइवर को पकड़ा।

आरपीएससी : कटारा की गिरफ्तारी के बाद से ही व. अध्यापक ग्रेड सेकंड की प्रक्रिया ठप Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP BASIC NEWS

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें