परिषद‍ीय विद्यालयों की अवकाश तालिका वर्ष 2025 देखें व करें डाउनलोड

👇Primary Ka Master Latest Updates👇

गुरुवार, 18 मई 2023

UPPSC : पीसीएस 2022 में मुश्किल रहा एसडीएम पद पर चयन


 UPPSC : पीसीएस 2022 में मुश्किल रहा एसडीएम पद पर चयन

प्रयागराज,  उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (पीसीएस) 2022 का पदवार/ श्रेणीवार कटऑफ बुधवार को जारी कर दिया। 2021 में उपजिलाधिकारी के 52 पदों की तुलना में 2022 में पदों की संख्या घटकर 39 होने के कारण अनारक्षित और अन्य पिछड़ा वर्ग का कटऑफ अधिक रहा। आयोग के परीक्षा नियंत्रक अजय कुमार तिवारी के अनुसार अंतिम चयनित अभ्यर्थियों के पदवार एवं श्रेणीवार कटऑफ वेबसाइट पर 24 मई तक उपलब्ध रहेगी। पीसीएस 2022 में एसडीएम के लिए अनारक्षित वर्ग के अंतर्गत अधिकतम और न्यूनतम प्राप्तांक क्रमश 920 व 912 रहा, जबकि पीसीएस 2021 में अनारक्षित वर्ग में न्यूनतम 898 अंक तक पाने वाले अभ्यर्थियों का चयन हो गया था।


UPPSC : पीसीएस 2022 में मुश्किल रहा एसडीएम पद पर चयन Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP BASIC NEWS

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें