जिले के राजकीय स्कूलों की बदलेगी काया, 14 करोड़ रुपए होंगे खर्च
टोंक. जिले की स्कूलों की काया पलट होगी। विभिन्न निर्माण के लिए 14 करोड़ 31 लाख 62 हजार रुपए खर्च किए जाएंगे। शिक्षा विभाग ने स्कूलों को चिह्नित किया था जहां निर्माण कार्य की जरूरत है। अब इसकी वित्तिय स्वीकृतियां भी जारी हो गई है। टेंडर के बाद निर्माण कार्य शुरू होंगे।शिक्षा विभाग के मुताबिक जिले के 29 स्कूलों में भवन निर्माण से लेकर अन्य कार्य कराए जाएंगे। इसमें भवन का विस्तार, लैब में उपकरण खरीद, साइंस लैब का निर्माण, कम्प्यूटर कक्ष, लाइब्रेरी कक्ष का निर्माण कराया जाएगा। शिक्षा विभाग के मुताबिक जिले की 6 स्कूलों के पास तो भवन ही नहीं था। ऐसे में वहां भवन का निर्माण कराया जाए।
इन स्कलों पर होगी राशि खर्च: शिक्षा विभाग के मुताबिक प्राथमिक विद्यालय कंजर बस्ती सोप में 30 लाख, राउमा विद्यालय डाबकरकलां में 47.07 लाख, राउमा विद्यालय ख्वासपुरा में 56.88 लाख, राउमा विद्यालय नगरफोर्ट में 17.50 लाख, राउमा विद्यालय टोडा का गोठडा में 40.95 लाख, राउमा विद्यालय चावंडिया में 15.93 लाख, राउमा विद्यालय कचोलिया में 4.24 लाख, राउमा विद्यालय आवड़ा में 15.93 लाख, राउमा विद्यालय मूंडिया में 10.13 लाख, राउमा विद्यालय पारली में 28.82 लाख, राउमा विद्यालय प्यावड़ी में 41.30 लाख, महात्मा गांधी इंग्लिश मीडिया पीपलू में 33.90 लाख, राउमा विद्यालय कुहाड़ा बुजुर्ग में 13.67 लाख, राउमा विद्यालय चिरोंज में 44.78 लाख, राउमा विद्यालय देवली भांची में 31.17 लाख, राउमा विद्यालय दाखिया में 17.50 लाख, राउमा विद्यालय फरुखाबाद में 10.13 लाख, राउमा विद्यालय गोहरपुरा में 31.17 लाख, राउमा विद्यालय घांस में 33.43 लाख, राउमा विद्यालय हरचंदेड़ा में 44.78 लाख, राजकीय माध्यमिक विद्यालय इलाहिपुरा में 31.17 लाख, राउमा विद्यालय ताखोली में 17.50 लाख खर्च होंगे। इसके अलावा राजकीय प्राथमिक विद्यालय दौलता में 73.93, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय संस्कृत बावड़ी सोड़ा में 100.96 लाख, राजकीय प्राथमिक विद्यालय बैरवा ढाणी भुरटिया में 73.93 लाख, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय जगमोहनपुरा में 100.96 लाख, प्राथमिक विद्यालय भोपा बस्ती पालड़ी में 73.93 तथा उच्च प्राथमिक विद्यालय नवाबपुरा में नए भवन निर्माण पर 100.96 करोड़ रुपए खर्च होंगे।

0 Comments:
एक टिप्पणी भेजें