आरटीई के तहत गरीब बच्चों को दाखिला न देने पर 17 स्कूलों को नोटिस
आरटीई यानी शिक्षा का अधिकार के अन्तर्गत गरीब बच्चों को दाखिला देने में प्राइवेट स्कूल आनाकानी कर रहे हैं। लॉटरी के माध्यम से प्रवेश प्रक्रिया में रुचि न लेने वाले 61 स्कूल चिह्नित किए गए। जब डीएम ने इन स्कूलों के प्रबंधन को तलब किया तो 17 बैठक से गायब रहे। नाराज डीएम ने इन स्कूलों को नोटिस भेजा है। डीएम ने 15 जून तक की समय सीमा दी है। साथ ही बीएसए को निर्देश दिया कि आरटीई में प्रवेश देने में आनाकानी कर रहे स्कूलों में दाखिले का प्रभार सरकारी स्कूल के प्रधानाचायों को दिया जाए।
कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम सूर्य पाल गंगवार ने बुधवार को बैठक बुलाई थी। डीएम ने जिन स्कूलों को नोटिस भेजा उनके खिलाफ आरटीई अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। डीएम ने बताया कि अधिसंख्य स्कूलों ने लॉटरी के माध्यम से आवंटित बच्चों को प्रवेश नहीं दिया। न ही इसकी सूचना बेसिक शिक्षा अधिकारी को दी गई। इस पर डीएम सूर्य पाल गंगवार ने सख्त नाराजगी जताई। कहा कि इन स्कूलों में जितने भी प्रवेश लम्बित हैं, उन बच्चों को दाखिला दें। साथ ही कहा कि यदि कोई लाभार्थी अपात्र है तो स्कूल उसका कारण स्पष्ट करे। इसकी रिपोर्ट बेसिक शिक्षा अधिकारी को उपलब्ध कराए। पात्र बच्चों को प्रवेश न देने वाले स्कूलों को बख्शा नहीं जाएगा।
इन स्कूलों के प्रबंधक, प्रधानाचार्यों को नोटिस
- न्यू पब्लिक इण्टर कालेज पवनपुरी
- सिटी इण्टरनेशनल स्कूल इन्दिरा नगर
- ब्लूमिंग फलावर्स स्कूल पान दरीबा
- शिमला पब्लिक स्कूल गोसाईंगंज
- सनशाईन पब्लिक स्कूल कश्मीरी मोहल्ला
- डायमण्ड पब्लिक स्कूल चिनहट
- सेन्ट्रल एकेडमी इन्दिरा नगर
- द मिलेनियम स्कूल मामपुर बाना बीकेटी
- लखनऊ मॉडल पब्लिक इंटर कॉलेज
- माउण्ट ग्लोरी कान्वेंट स्कूल एलडीए कालोनी कानपुर रोड
- गुरुकुल एकेडमी इन्दिरा नगर
- संस्कार पब्लिक स्कूल इन्दिरा नगर
- कैरियर पब्लिक स्कूल जानकीपुरम बाल विद्या मन्दिर चारबाग
- सेन्ट मैरी इण्टर कालेज जानकीपुरम
- सेन्ट जोसेफ इण्टर कालेज ठाकुरगंज
- सेन्ट जोसेफ इण्टर कालेज फैजुल्लागंज

0 Comments:
एक टिप्पणी भेजें