परिषद‍ीय विद्यालयों की अवकाश तालिका वर्ष 2025 देखें व करें डाउनलोड

👇Primary Ka Master Latest Updates👇

गुरुवार, 29 जून 2023

प्रवेशोत्सव कार्यक्रम 2023-24 में शिक्षा से वंचित बच्चों के चिह्नीकरण के कार्य में 'मोबाइल एप' का उपयोग लिए जाने बाबत

 प्रवेशोत्सव कार्यक्रम 2023-24 में शिक्षा से वंचित बच्चों के चिह्नीकरण के कार्य में 'मोबाइल एप' का उपयोग लिए जाने बाबत 


विषय प्रवेशोत्सव कार्यक्रम 2023-24 में शिक्षा से वंचित बच्चों के चिह्नीकरण के कार्य में "मोबाइल एप का उपयोग लिए जाने के सम्बन्ध में। सन्दर्भ निर्देशों की पालना में -

उपर्युक्त विषयान्तर्गत लेख है कि प्रतिवर्ष शिक्षा से वंचित बच्चों को उनकी आयु अनुरूप कक्षा में नामांकन करवाए जाने हेतु शिक्षा विभाग द्वारा प्रवेशोत्सव कार्यक्रम संचालित किया जाता है। विगत सत्रों की भांति सत्र 2023-24 में भी शिक्षकों के माध्यम से सर्वे कार्य करवाए जाने हेतु परिषद कार्यालय से पत्रांक रास्कृशिप / जय/ वैशि/ प्रवेशो. / F-31C/2023-24 / 1905 दिनांक 14 जून, 2023 जारी किए जा चुके हैं। वर्तमान सत्र में सर्वे कार्य में शिक्षकों द्वारा भरे जाने वाले प्रपन्नों को नवीन तकनीकी के साथ जोड़ा गया है ताकि कार्य में सुधार के साथ उसे गति प्रदान की जा सके। अतः आपको इस पत्र के साथ अवगत करवाया जाता है कि

1) मोबाइल एप उपयोग लिए जाने के सम्बन्ध में -

  • वर्तमान सत्र में किए जाने वाले प्रवेशोत्सव कार्यक्रम में सर्वे के दौरान चिह्नित किए जाने वाले शिक्षा से वंचित बच्चों की सूचना मोबाइल एप के माध्यम से की जानी है। 
  •  मोबाइल एप को प्ले स्टोर से "Digital Praveshotsav" एप के नाम से डाउनलोड कर सकते हैं। 
  • मोबाइल एप में अधिकांश वही सूचनाएं प्रविष्ट की जानी है, जो सर्वे प्रपत्र में भरी जाती है।
  • मोबाइल एप को उपयोग लिए जाने हेतु आपको शालादर्पण पोर्टल पर मैन्यूअल बुक, विडियो क्लिप एवं संस्था द्वारा उपलब्ध करवाये गये हेल्प डेस्क के मोबाईल नं. उपलब्ध करवाये जायेंगे। 
  • शिक्षकों द्वारा द्वितीय चरण से ऑफ लाईन सर्वे कार्य की सूचना की प्रविष्टि शाला दर्पण पोर्टल पर नहीं करवाई जाएगी ना ही मान्य होगी अतः सभी सर्वेकर्ता शिक्षकों को अपने मोबाइल में उक्त मोबाइल एप को डाउनलोड करना अनिवार्य होगी।


2) सर्वे कार्य के सम्बन्ध में -

  • प्रथम चरण के सम्बन्ध में मोबाइल एप का उपयोग प्रवेशोत्सव कार्यक्रम के प्रथम चरण में दिनांक - 30 जून, 2023 से 01 जुलाई 2023 तक प्रत्येक ब्लॉक मुख्यालय स्थित किसी एक उच्च माध्यमिक विद्यालय (स्वविवेक के आधार पर चयन) के द्वारा किया जाना सुनिश्चित करें। शेष विद्यालयों में गत सत्रों की भांति ऑफ लाईन सर्वे किया जाए।
  • प्रवेशोत्सव के द्वितीय चरण में समस्त श्रेणी के राजकीय विद्यालयों में मोबाइल एप का उपयोग किया जाना अनिवार्य होगा।


3) विडियो कॉन्फ्रेंस आयोजन के सम्बन्ध में -

  • मोबाइल एप की समझ बनाने के साथ-साथ कार्य के सफल संचालन हेतु दिनांक 30 जून, 2023 को समस्त मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी, अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक के साथ जूम माध्यम से विडियो कॉन्फ्रेंस आयोज्य है। के
  • इसी प्रकार दिनांक 01 जुलाई 2023 को समस्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारियों के साथ विडियो कॉन्फ्रेंस आयोजित किया जाना प्रस्तावित है। इस हेतु एडीपीसी को WhatsApp ग्रुप में अवगत करवा दिया जाएगा।

आपको निर्देशित किया जाता है कि प्रवेशोत्सव कार्यक्रम में समयानुसार किए गए नवाचार को अपनाते हुए प्रवेशोत्सव कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु शाला दर्पण पोर्टल पर उपलब्ध करवाए जाने वाले मैन्यूअल बुक एवं विडियो क्लिप को समस्त ब्लॉक / पीईईओ कार्यालयों को उपलब्ध करवाए









प्रवेशोत्सव कार्यक्रम 2023-24 में शिक्षा से वंचित बच्चों के चिह्नीकरण के कार्य में 'मोबाइल एप' का उपयोग लिए जाने बाबत Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP BASIC NEWS

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें