परिषद‍ीय विद्यालयों की अवकाश तालिका वर्ष 2025 देखें व करें डाउनलोड

👇Primary Ka Master Latest Updates👇

रविवार, 11 जून 2023

सरकार की जनहित से जुड़ी योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए 3000 राजीव गांधी युवा मित्रों की भर्ती करेगी सरकार,‘अपनों’ से आस...सरकारी तंत्र पर नहीं विश्वास!

 सरकार की जनहित से जुड़ी योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए 3000 राजीव गांधी युवा मित्रों की भर्ती करेगी सरकार,‘अपनों’ से आस...सरकारी तंत्र पर नहीं विश्वास!

जयपुर. अपनी योजनाओं के दम पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस बार प्रदेश में सरकार रिपीट होने का दावा करते हुए पूरी ताकत झोंक रखी है। प्रशासनिक तंत्र को भी योजनाओं के प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारी दी गई है, लेकिन इसके बावजूद सरकार को संशय है कि आमजन के बीच सरकार की योजनाओं का प्रचार-प्रसार जिस स्तर पर होना चाहिए था, वो नहीं हो पा रहा है। ऐसे में अगर आमजन तक सरकार के कामकाज और योजनाओं की जानकारी नहीं पहुंचेगी तो फिर सरकार को चुनावी लाभ कैसे मिलेगा। इसी को देखते हुए सरकार ने अब सरकारी कार्मिकों की बजाए अपनी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने के लिए राजीव गांधी युवा मित्र की भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। सरकार से जुड़े सूत्रों की माने तो राजीव गांधी युवा मित्र घर-घर जाकर योजनाओं का प्रचार-प्रसार करने के साथ ही वंचित लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाएंगे। इसके लिए आर्थिक एवं सांख्यिकी निदेशालय ने 3000 राजीव गांधी युवा मित्र इंटर्नशिप प्रोग्राम के नाम से भर्ती निकाली है। इसमें 18 से 40 वर्ष के लोगों से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं, जिसमें शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास रखी गई है। राजीव गांधी युवा मित्र जिला और ब्लॉक लेवल पर नियुक्त किए जाएंगे


5000 युवा मित्रों की भर्ती की थी घोषणा

सीएम गहलोत ने बजट 2023-24 में 5000 युवा मित्रों की भर्ती की घोषणा की थी। इससे पहले साल 2021-22 के बजट में भी 2500 राजीव गांधी युवा मित्रों की भर्ती की बात कही गई थी, जिनमें से दो हजार की भर्ती हो चुकी है। ऐसे में इस बार 3000 की भर्ती का लक्ष्य रखा गया है।

जुलाई तक प्रक्रिया पूरी

बताया जा रहा है कि राजीव गांधी युवा मित्र की भर्ती प्रक्रिया जुलाई तक संपन्न हो जाएगी। योग्यता और साक्षात्कार के जरिए भर्ती होगी। हालांकि भर्ती विज्ञापन में यह साफ कहा गया है कि राजीव गांधी युवा मित्र इंटर्नशिप प्रोग्राम किसी भी प्रकार की रोजगार गारंटी नहीं देता है। बताया जाता है कि चयनित होने वाले युवा मित्रों को 15000 रुपए मासिक इंटर्नशिप के तौर पर दिए जाएंगे।


चहेतों को उपकृत करने की भी चर्चा : जानकारों का कहना है कि गहलोत सरकार राजीव गांधी युवा मित्र के बहाने चहेतों को इस भर्ती के जरिए उपकृत करना चाहती है। पूर्व में 2000 युवा मित्रों की भर्ती के दौरान भी सत्तारूढ़ दल से जुड़े युवाओं को मौका दिए जाने के आरोप लगे थे।


सरकार 3000 राजीव गांधी युवा मित्रों की भर्ती करने जा रही है, जुलाई तक भर्ती प्रक्रिया पूर्ण कर ली जाएगी, इनका काम सरकार की योजनाओं का आमजन के बीच प्रचार-प्रसार करना होगा।-भंवर लाल बैरवा, निदेशक एवं संयुक्त शासन सचिव, आर्थिक सांख्यिकी विभाग


दो माह तक ही मिल पाएगा काम का मौका

चर्चा यह भी है कि जुलाई के आखिर तक भर्ती प्रक्रिया पूरी होने के बाद राजीव गांधी युवा मित्रों को केवल 2 महीने ही काम करने का मौका मिलेगा। उसके बाद चुनाव आचार संहिता लग जाएगी सरकार का एक मात्र लक्ष्य जब चुनाव जीतना ही रह जाए तो इस तरह की भर्ती पर आश्चर्य नहीं होना चाहिए। राजस्थान सरकार को अपनी योजनाओं के प्रचार का पूरा अधिकार है, लेकिन चुनाव आचार संहिता लगने से चंद महीने पहले इस तरह की भर्ती से मंशा पर सवाल खड़ा होना स्वाभाविक है। सवाल ये भी उठता है कि सरकारी योजनाओं का प्रचार क्या मौजूदा कर्मचारी नहीं कर सकते हैं? हर विभाग में योजनाओं के प्रचार के लिए जनसम्पर्क अधिकारी मौजूद हैं। फिर इस तरह की भर्ती का औचित्य क्या है? इससे संदेश यही जाएगा कि सरकार को अपने कर्मचारियों पर ही भरोसा नहीं है।

सरकार की जनहित से जुड़ी योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए 3000 राजीव गांधी युवा मित्रों की भर्ती करेगी सरकार,‘अपनों’ से आस...सरकारी तंत्र पर नहीं विश्वास! Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP BASIC NEWS

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें