परिषद‍ीय विद्यालयों की अवकाश तालिका वर्ष 2025 देखें व करें डाउनलोड

👇Primary Ka Master Latest Updates👇

सोमवार, 5 जून 2023

BASIC SHIKSHA NEWS: बेसिक स्कूलों का ग्रीष्म अवकाश 30 जून तक बढ़ाया जाए

 


 BASIC SHIKSHA NEWS: बेसिक स्कूलों का ग्रीष्म अवकाश 30 जून तक बढ़ाया जाए

रामपुर: उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के माध्यम से महानिदेशक बेसिक शिक्षा को भेजे ज्ञापन में ग्रीष्म कालीन अवकाश 30 जून तक किए जाने की मांग की है। संघ का कहना है कि परिषदीय विद्यालय में कक्षा एक से कक्षा 8 तक के छात्र अध्ययनरत हैं, जिनकी आयु छह से 14 वर्ष तक होती है।इस वर्ष ग्रीष्म काल अवकाश की अवधि 15 जून तक रखी गई है जो पूर्णतः अव्यवहारिक है। 16 जून से 30 जून तक गर्मी अपनी चरम सीमा पर होती है। अधिकतम तापमान 40 से 44 डिग्री सेल्सियस रहता है । इस अवधि में बच्चों का दोपहर 2:00 बजे तक विद्यालय में रहना स्वास्थ्य की दृष्टि से किसी भी दशा में ठीक नहीं है। माध्यमिक शिक्षा के विद्यालय में जहां बच्चों की आयु 14 से 18 वर्ष होती है, वहां भी 30 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश रहता है। इस विसंगति को दूर करने के लिए टाइम एंड मोशन नियम में संशोधन किया जाना जरूरी है ।


 शिक्षक संघ ने 20 मई से 15 जून तक होने वाले ग्रीष्मकाल अवकाश को 1 जून से 30 जून तक करने की मांग की है। ज्ञापन की प्रति अपर मुख्य सचिव बेसिक शिक्षा को भी भेजी गई है। जिला अध्यक्ष कैलाश बाबू पटेल, जिला मंत्री आनंद प्रकाश गुप्ता, छत्रपाल सिंह यादव, सुरेश सक्सेना, महेंद्र प्रताप सिंह, संतोष प्रसाद, देवेंद्र सिंह, रीता सक्सेना, सतीश, मोहम्मद खालिद खान, आनंद सिंह भंडारी, तहसीन आलम खां, अब्दुल अलीम के हस्ताक्षर हैं।


BASIC SHIKSHA NEWS: बेसिक स्कूलों का ग्रीष्म अवकाश 30 जून तक बढ़ाया जाए Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP BASIC NEWS

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें