परिषद‍ीय विद्यालयों की अवकाश तालिका वर्ष 2025 देखें व करें डाउनलोड

👇Primary Ka Master Latest Updates👇

सोमवार, 12 जून 2023

ये कैसे विद्या के मंदिर...बिजली, पानी, चारदीवारी, शिक्षक सभी में जीरो


 ये कैसे विद्या के मंदिर...बिजली, पानी, चारदीवारी, शिक्षक सभी में जीरो

रामसर. ब्लॉक के सरकारी विद्यालयों के हालात कुछ इस कदर खराब हो रहे हैं कि यहां 233 विद्यालयों में से एक में भी सरकारी योजना कें अंतर्गत पानी का कनेक्शन नहीं है। जबकि यहां करीब एक आवासीय विद्यालय सहित 271 सरकारी विद्यालयों में सत्र 2022- 23 में लगभग 26 हजार 500 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत है।यहां पर लभभग 99 प्रतिशत विद्यालयों में भूमिगत टांके बने हुए हैं। जिसमें बरसाती पानी आता है। कुछ विद्यालयों में बरसाती पानी आने की व्यवस्था भी नहीं है। करीब सैकड़ों विद्यालय में भामाशाहों, सरपंचों एवं शिक्षा विभाग के बजट की ओर से दिए गए भूमिगत टांकों से बच्चे पानी पी रहे हैं।


ब्लॉक के 22 स्कूलों में नहीं बिजली कनेक्शन

ब्लॉक के 22 विद्यालय ऐसे हैं, जहां सरकार की ओर से घर-घर बिजली पहुंचाने वाली किसी योजना से बिजली नहीं पहुंची है। बालकों को गर्मी में कक्ष में बैठने पर दिक्कतें हो रही है, जिससे उनका सुचारू अध्ययन नहीं हो पा रहा है। अध्यापकों को विद्यालय का ऑनलाइन पोर्टल पर शाला दर्पण पर कार्य करने के लिए अन्य स्थानों पर जाना पड़ रहा है।


14 स्कूलों के भवन जर्जर

मुख्यालय पर सैकड़ों विद्यालय समय से करीब 14 सरकारी विद्यालय ऐसे हैं, जिनके भवन, कक्षा-कक्ष, चारदीवारी, शौचालय के दरवाजे एवं भवनों की छतें जर्जर है। बारिश में भवन जर्जर होने से विद्यार्थियों को हादसे का डर रहता है। कई जर्जर विद्यालयों पर ताला लग गया है।


मर्ज स्कूलें हो रही जर्जर, चारदीवारी ही नहीं

सरकार की ओर से शिक्षकों के अभाव एवं नामांकन कम होने से ब्लॉक के करीब एक दर्जन से ज्यादा स्कूलों को बंद कर दिया। इसके बाद शिक्षा विभाग ने इन विद्यालयों की कोई सुध बुध नहीं ली। ये स्कूलें जर्जर हो रही है। राप्रावि सिंगरपालों की ढाणी और उत्तम बगीची सहित 10 विद्यालयों की चारदीवारी नहीं है। यहां पशु विचरण करते हैं।


एक शिक्षक के भरोसे करीब 50 विद्यालय

रामसर ब्लॉक में करीब 50 विद्यालय ऐसे हैं, जहां करीब एक शिक्षक की स्वीकृति है। इसमें दो उच्च माध्यमिक विद्यालय और 48 प्राथमिक विद्यालय है। प्रतिनियुक्ति पर काम चलाया जा रहा है। इसी तरह रामसर ब्लॉक के 10 प्राथमिक विद्यालयों में अध्यापक की स्वीकृति नहीं है, लेकिन अधिकारीयों ने विद्यालय को मात्र चालू दिखाने के लिए एक दो अध्यापकों की प्रतिनियुक्ति की है।


उच्चाधिकारियों को भिजवाए प्रस्ताव

ब्लॉक की स्कूलों के हालात को लेकर एसएमसी कमेटी के प्रस्ताव उच्चाधिकारियों को भिजवा दिए गए हैं। बजट स्वीकृत होने पर मरम्मत करवाई जा सकती है। डिस्कॉम और पीएचईडी को कनेक्शन के लिए सूचित किया है।- पन्नाराम चौधरी, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, रामसर

ये कैसे विद्या के मंदिर...बिजली, पानी, चारदीवारी, शिक्षक सभी में जीरो Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP BASIC NEWS

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें