परिषद‍ीय विद्यालयों की अवकाश तालिका वर्ष 2025 देखें व करें डाउनलोड

👇Primary Ka Master Latest Updates👇

बुधवार, 7 जून 2023

शिक्षकों का बढ़ेगा टीचिंग टाइम, प्रशिक्षण में की जाएगी कटौती



 शिक्षकों का बढ़ेगा टीचिंग टाइम, प्रशिक्षण में की जाएगी कटौती

शिक्षा विभाग नए सत्र से क्लास रूम टीचिंग का समय बढ़ाने की कवायद में जुट गया है। सरकार व शिक्षा विभाग ने प्रदेश के सरकारी विद्यालयों के शिक्षकों को दिए जाने वाले शिक्षण-प्रशिक्षण कार्यक्रमों में दिनों की संख्या कम करने के निर्देश दिए हैं।नए सत्र से टीचर्स ट्रेनिंग कार्यक्रमों की संख्या, समयावधि और टाइमलाइन की समीक्षा कर प्रशिक्षण वाले दिनों की संख्या कम की जाएगी। इस समय का सदुपयोग कक्षाओं में अध्यापन को प्रभावी बनाने में किया जाएगा।


स्मार्ट टीवी और हार्ड ड्राइव में शिक्षण सामग्री कराएंगे उपलब्ध

विभाग के अनुसार अबकी बार जिन स्कूलों में किसी विषय के टीचर्स नही है, वहां प्राथमिकता के आधार पर क्लासेज का संचालन सुनिश्चित हो, इसके लिए स्मार्ट टीवी और हार्ड ड्राइव में टीचिंग मेटेरियल विद्यालयों को समय पर उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही यह भी विचार किया जा रहा है, की नए सत्र में अगस्त से दिसम्बर माह के बीच में बालिकाओं को गुड- टच और बैड टच का प्रशिक्षण देने के लिए टीचर्स का ट्रेनिंग शेड्यूल बनाया जाए।

शिक्षकों का बढ़ेगा टीचिंग टाइम, प्रशिक्षण में की जाएगी कटौती Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP BASIC NEWS

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें