शिक्षकों का उत्पीड़न बंद नहीं हुआ तो होगा सत्याग्रह प्रदर्शन
गोरखपुर। उत्तरप्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के मंडलीय अध्यक्ष मुरलीधर त्रिपाठी ने कहा कि शिक्षा विभाग समस्याओं का निस्तारण न कर शिक्षकों के साथ अन्याय कर रहा है। यदि शिक्षाधिकारी 15 दिनों में समस्याओं का निस्तारण कर शिक्षकों का उत्पीड़न बंद नहीं करते हैं तो संगठन सत्याग्रह प्रदर्शन करने को बाध्य होगा। वह बुधवार को बेतियाहाता स्थित कैंप कार्यालय में बैठक को संबोधित कर रहे थे। मंडलीय मंत्री डाॅ. दिग्विजय नाथ पांडेय ने कहा कि जिम्मेदारों के समस्याओं के समाधान को लेकर रुचि नहीं लेने से जिले के शिक्षक शोषण व उत्पीड़न का शिकार हो रहे हैं। बैठक में प्रदेशीय मंत्री ज्ञानेश राय, देवनाथ राय, आशुतोष दुबे, श्रीकृष्ण सिंह, अरविंद चौरसिया, शैलेंद्र पाठक, सुनील तिवारी, ओम प्रकाश चौरसिया, बृजेश त्रिपाठी, कौशल कुमार सिंह, अरविंद सिंह, अशोक सिंह मौजूद रहे। संवाद

0 Comments:
एक टिप्पणी भेजें