परिषद‍ीय विद्यालयों की अवकाश तालिका वर्ष 2025 देखें व करें डाउनलोड

👇Primary Ka Master Latest Updates👇

गुरुवार, 8 जून 2023

युवा बेरोजगार सम्मेलन : शिक्षा मंत्री ने गिनाई सरकार की खूबियां, बेरोजगारों ने लगाए पेपरलीक के नारे

 युवा बेरोजगार सम्मेलन : शिक्षा मंत्री ने गिनाई सरकार की खूबियां, बेरोजगारों ने लगाए पेपरलीक के नारे

जयपुर. राजधानी में बुधवार को पहली बार युवा बेरोजगार सम्मेलन का आयोजन किया गया। त्रिवेणी नगर स्थित सामुदायिक केन्द्र में आयोजित सम्मेलन में सरकार की ओर से शिक्षा मंत्री बी.डी. कल्ला और आरटीडीसी चेयरमैन धर्मेंद्र राठौड़ और भाजपा प्रवक्ता व विधायक रामलाल शर्मा ने शिरकत की। कल्ला ने सम्मेलन में कहा कि सरकार यूपीएससी की तर्ज पर हर साल रीट कराने की तैयारी कर रही है। इसके अलावा 48 हजार पदों पर शिक्षक भर्ती की प्रक्रिया जल्द ही पूरी की जाएगी। शिक्षा मंत्री ने मंच से सरकार की खूबियां गिनाई। इसी दौरान बेरोजगारों ने पेपरलीक के नारे लगाए। बेरोजगारों ने भर्तियों से संबंधित मांगों को पूरा नहीं होने पर नाराजगी भी जताई और हाथों में तख्तियां उठा ली। सम्मेलन के दौरान राजस्थान बेरोजगार एकीकृत महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष उपेन यादव के नेतृत्व में बेरोजगारों ने 11 सूत्री मांग कल्ला और राठौड़ के सामने रखी। इस दौरान शिक्षा मंत्री ने मांगों पर सकारात्मक रुख दिखाते हुए जल्द पूरी करने का आश्वासन दिया।


प्रदेेशाध्यक्ष उपेन यादव ने मंच से कहा कि नवंबर में एक आंदोलन के दौरान जेल जाना पड़ा। जेल में पेपरलीक से जुुड़े एक गिरोह के सरगना ने मामले में चुप रहने को कहा। इतना ही नहीं एक करोड़ रुपए का ऑफर भी दिया। इससे जुुड़े सबूत भी देने को तैयार हूं। लेकिन पेेपरलीक मामले में बेरोजगारों के साथ लड़ाई जारी रखी। यादव ने कहा कि जो पार्टी बेरोजगारों की मांग पूरी करेगी उसी को समर्थन देंगे।


राठौड़ बोले- सरकार तक पहुंचाएंगे मांग

आरटीडीसी चेयरमैन धर्मेंद्र राठौड़ ने कहा कि बेरोजगारों की मांगों को सरकार तक पहुुंचाने के लिए युवा संवाद कमेटी का गठन किया जाएगा। इसके अलावा 11 सूत्री मांगों को लेकर जल्द ही मुख्यमंत्री से एक प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात कराई जाएगी। राठौड़ ने कहा कि सम्मेलन में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष को आना था। हम भाजपा के नेताओं से बहस करने आए थे, लेकिन उन्होंने बेरोजगारों के लिए कोई काम नहीं किया, इसलिए नहीं आए।


युवा बेरोजगार सम्मेलन : शिक्षा मंत्री ने गिनाई सरकार की खूबियां, बेरोजगारों ने लगाए पेपरलीक के नारे Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP BASIC NEWS

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें