परिषद‍ीय विद्यालयों की अवकाश तालिका वर्ष 2025 देखें व करें डाउनलोड

👇Primary Ka Master Latest Updates👇

सोमवार, 5 जून 2023

प्रतीक्षा सूची से तैनाती को आठवें दिन किया अनशन



 प्रतीक्षा सूची से तैनाती को आठवें दिन किया अनशन

प्रयागराज। प्रदेश के सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में प्रशिक्षित स्नातक (टीजीटी) और प्रवक्ता (पीजीटी) भर्ती 2016 व 2021 की प्रतीक्षा सूची के चयनित अभ्यर्थियों ने तैनाती की मांग को लेकर सोमवार को आठवें दिन शिक्षा निदेशालय में धरना दिया। अभ्यर्थियों का कहना है कि नियमावली में संशोधन हो चुका है और हाईकोर्ट की डबल बेंच का आदेश भी आ चुका है। पहले बोर्ड परीक्षा और फिर निकाय चुनाव के बाद प्रतीक्षा सूची से तैनाती की बात कही जा रही थी। परंतु अभी तक निदेशालय की तरफ से कोई आदेश जारी नहीं हुआ। धर्मेंद्र यादव, ललित तिवारी, डॉ. हरिलाल, विजयानंद तिवारी, विवेक तिवारी, शिव पटेल, राजेश कुमार, रवि शंकर, ज्योत्सना राय, पूजा, कन्हैया लाल, विनय, सत्य प्रकाश पांडे आदि अभ्यर्थियों ने चेतावनी दी कि जब तक कोई लिखित विज्ञप्ति जारी नहीं होगी तब तक क्रमिक अनशन चलता रहेगा।


प्रतीक्षा सूची से तैनाती को आठवें दिन किया अनशन Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP BASIC NEWS

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें