परिषद‍ीय विद्यालयों की अवकाश तालिका वर्ष 2025 देखें व करें डाउनलोड

👇Primary Ka Master Latest Updates👇

बुधवार, 28 जून 2023

नए बर्तनों में खाना खाएंगे विद्यार्थी, राशि स्वीकृत

 नए बर्तनों में खाना खाएंगे विद्यार्थी, राशि स्वीकृत

बीकानेर. सरकारी विद्यालयों में आगामी शिक्षा सत्र में विद्यार्थी नए बर्तनों में भोजन करेंगे। जिन स्कूलों में पांच वर्ष से अधिक पुराने बर्तन स्टोर में पड़े हैं, उन्हें बदला जाएगा। नए बर्तन खरीदने के लिए विद्यार्थियों की संख्या के अनुसार बजट भी स्वीकृत किया गया है। यह बजट विद्यार्थियों की नामांकन संख्या के अनुसार जारी किया गया है। इसके अलावा जो नए विद्यालय खोले गए हैं, उनका भी प्रस्ताव मांगा गया है। ताकि बर्तनों की व्यवस्था की जा सके। कई स्कूलों में लंबे समय से बर्तनों की खरीद नहीं होने के कारण बर्तनों की स्थिति खराब हो गई थी। इसे देखते हुए नए बर्तन खरीदने का फैसला लिया गया। जिन स्कूलों में बर्तन खरीदने होंगे, उन स्कूलों के प्रधानाचार्य को 30 जून तक प्रस्ताव बनाकर भेजना होगा।


स्कूलों में यह बर्तन खरीदे जाएंगे

भंडारण के बर्तन : लोटे की बड़ी टंकी, आटा रखने की टंकी

खाना बनाने के बर्तन : आटे की बड़ी परात, बड़े भगोना ढक्कन सहित, कूकर, चम्मच, बड़ा तवा

खाना परोसने के बर्तन: तश्तरी, बाल्टी, बड़े चम्मच, जग

खाना खाने के बर्तन : तीन खंड की थाली


नामांकन वर्ग बर्तन खरीद की राशि

1 से 50 10 हजार रुपए

51 से 150 15 हजार रुपए

151 से 250 20 हजार रुपए

250 से अधिक 25 हजार रुपए

नए बर्तनों में खाना खाएंगे विद्यार्थी, राशि स्वीकृत Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP BASIC NEWS

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें