परिषद‍ीय विद्यालयों की अवकाश तालिका वर्ष 2025 देखें व करें डाउनलोड

👇Primary Ka Master Latest Updates👇

शनिवार, 10 जून 2023

टीचर ने किया सुसाइड:एक साल पहले ही बना था शिक्षक, सुबह चाय पीने के बाद लगा लिया फंदा



 टीचर ने किया सुसाइड:एक साल पहले ही बना था शिक्षक, सुबह चाय पीने के बाद लगा लिया फंदा

भीलवाड़ा। एक साल पहले सरकारी टीचर बने 26 साल के युवक ने शुक्रवार को अपने कमरे में फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। घटना के समय मृतक के पिता खेत पर गए हुए थे। दोपहर को उनके लौटने पर सुसाइड का पता चला। घटना की जानकारी मिलने के बाद मांडल पुलिस मौके पर पहुंची और शव को मोर्चरी पहुंचाया।मांडल थाने के लुहारिया चौकी प्रभारी प्यारचंद खटीक ने बताया कि शुक्रवार सुबह गणेशपुर गांव निवासी बजरंग (26) पुत्र पूरणमल शर्मा ने अपने कमरे में फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया।


 मृतक की एक साल पहले ही सरकारी टीचर बना था। मृतक के पिता पूरणमल ने बताया कि मृतक बजरंग ने सुबह उठकर सबके साथ चाय पी थी। इसके बाद पूरणमल खेत में चले गए थे। उनके घर लौटने के बाद बेटे को आवाज देने पर कोई जवाब नहीं दिया। उसके बाद कमरे में देखने पर उसका शव फंदे से लटकता नजर आया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस को अभी सुसाइड के कारणों का पता नहीं चल पाया है।


टीचर ने किया सुसाइड:एक साल पहले ही बना था शिक्षक, सुबह चाय पीने के बाद लगा लिया फंदा Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP BASIC NEWS

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें