परिषद‍ीय विद्यालयों की अवकाश तालिका वर्ष 2025 देखें व करें डाउनलोड

👇Primary Ka Master Latest Updates👇

सोमवार, 12 जून 2023

ग्रामीण ओलंपिक खेल और महंगाई राहत शिविरों में शिक्षकों की ड्यूटी का विरोध,राजस्थान शिक्षक संघ (शेखावत) के पांचवे राज्य परिषद सम्मेलन का समापन


 ग्रामीण ओलंपिक खेल और महंगाई राहत शिविरों में शिक्षकों की ड्यूटी का विरोध,राजस्थान शिक्षक संघ (शेखावत) के पांचवे राज्य परिषद सम्मेलन का समापन


धौलपुर. शैक्षणिक कार्य बहिष्कार स्थानांतरण नीति लागू कर स्थानांतरण शुरू करने, नई शिक्षा नीति की पुन: समीक्षा करने, बिल रद्द करने, केंद्र से एनपीएस के बकाया 41000 करोड़ रुपए वापस लेने सहित शिक्षकों की ज्वलंत मांगों को लेकर राज्य भर में चल रहे आंदोलन को तेज करने के आह्वान के साथ रतनगढ़ में राजस्थान शिक्षक संघ (शेखावत) के पांचवे राज्य परिषद सम्मेलन का रविवार को दूसरे दिन समापन हुआ।प्रदेश प्रवक्ता यादवेन्द्र शर्मा ने वताया कि सम्मेलन के दूसरे दिन ग्रामीण किसान छात्रावास परिसर में डूंगर कॉलेज बीकानेर के समाज शास्त्र के प्रो. श्यामसुंदर ज्यानी के नेतृत्व में वृक्षारोपण किया गया।


प्रो. ज्यानी ने कहा कि समाज के मानक, पूंजीवादी राजसत्ता तय कर रही है। उन्होंने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य समाज में वैज्ञानिक व तार्किक विचार उत्पन्न करने के साथ-साथ सृजनशील समाज बनाने का होना चाहिए। सामाजिक ताने-बाने को मजबूत करने तथा मिलजुल कर रहने और शोषण रहित समाज निर्माण को संघर्ष का हिस्सा बनना होगा। बेहतर समाज निर्माण में पूंजीवाद बाधक है। समाज के मानकों को समाज को तय करना होगा। बाजार को हमारे मानक तय करने से रोकने के लिए शिक्षक की अहम भूमिका है।


महामंत्री उपेन्द्र शर्मा ने महिला शिक्षकों के सम्मेलन आयोजन करने, संगठन और वैचारिक कार्यशाला आयोजित करने तथा संगठन को मजबूत कर मूल मुद्दों विचार व्यक्त किए। प्रांतीय अध्यक्ष महावीर सिहाग ने कहा कि सरकार के साथ मुद्दों पर सहमति नहीं बनती है तो संघर्ष समिति द्वारा पुन आंदोलन का आह्वान किया जाएगा। इस अवसर पर टोंक जिला कलक्टर की ओर से शिक्षक के निलंबन की कड़ी आलोचना की।


संगठन ग्रामीण ओलंपिक खेल और महंगाई राहत शिविरों में शिक्षकों को लगाए जाने का विरोध करता है। संगठन को मजबूती देने के लिए महिला राज्य सब कमेटी का भी गठन किया गया। सम्मेलन में धौलपुर से जिलाध्यक्ष विशाल गिरि गोस्वामी और जिलामंत्री बृजमोहन शर्मा के नेतृत्व में कई साथी हुए शामिल।

ग्रामीण ओलंपिक खेल और महंगाई राहत शिविरों में शिक्षकों की ड्यूटी का विरोध,राजस्थान शिक्षक संघ (शेखावत) के पांचवे राज्य परिषद सम्मेलन का समापन Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP BASIC NEWS

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें