परिषद‍ीय विद्यालयों की अवकाश तालिका वर्ष 2025 देखें व करें डाउनलोड

👇Primary Ka Master Latest Updates👇

रविवार, 11 जून 2023

शिक्षकों के प्रशिक्षण के लिए अब शिविर की बजाए शिक्षा विभाग कर रहा ये तैयारी


 

शिक्षकों के प्रशिक्षण के लिए अब शिविर की बजाए शिक्षा विभाग कर रहा ये तैयारी

जयपुर. डिजिटल युग में शिक्षा विभाग ने छात्रों के लिए ई-लर्निंग कंसेप्ट पर काम किया. डिजिटल लाइब्रेरी, स्मार्ट क्लासरूम के साथ-साथ लर्निंग गैप कवर करने के लिए ई-एजुकेशन की तरफ राज्य सरकार आगे बढ़ी. इसमें निजी संस्थानों का भी सहयोग लिया गया. यही नहीं, किसी शिक्षक के अवकाश पर रहने पर स्कूल पहुंचने वाले छात्रों को कोई नुकसान ना हो इसके लिए डिजिटल स्टूडियो तैयार कर, विशेषज्ञों की लाइव क्लास की व्यवस्था भी की जा रही है. इसी क्रम में अब प्रदेश में शिक्षा विभाग के तहत हर साल होने वाले शिक्षक प्रशिक्षण में खर्च होने वाले मानव श्रम, समय और धनराशि को कम करने के लिए ट्रेनिंग्स मॉड्यूल्स के वीडियो तैयार करवाए जाएंगे, जिन्हें यूट्यब पर अपलोड किया जाएगा. विभाग ने इन वीडियोज की रिकॉर्डिंग के लिए राज्य स्तर पर स्टूडियो तैयार करने का फैसला लिया है.


स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव नवीन जैन के अनुसार हर साल छोटी-छोटी ट्रेनिंग्स के लिए शिक्षकों को अपने स्कूल से दूर दूसरी जगह जाना पड़ता है, जिसमें समय भी बर्बाद होता है और शिक्षकों को फिजूल परेशानी का सामना करना पड़ता है. इसे ध्यान में रखते हुए अब विभाग के स्तर पर ऐसे प्रशिक्षण कार्यों के वीडियो बनाकर यूट्यब पर अपलोड किए जाएंगे, जिन्हें शिक्षक कभी भी देख और समझ सकेंगे. ये वीडियो शिक्षा विभाग की सम्पत्ति होगी, जिसे सालों तक इस्तेमाल किया जा सकेगा. इससे शिक्षक प्रशिक्षण शिविरों को कम करने में मदद मिलेगी.


वहीं, नवीन जैन ने राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत प्रदेश के सरकाए स्कूलों में आयोजित होने वाले साइंस फेयर एग्जिबिशन और साइंस क्लब के जरिए छात्रों में सांइस और टेक्नोलॉजी की सोच, रूचि को प्रोत्साहित करने के लिए मंच उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं. इसके साथ ही छात्रों को उनके पसंदीदा वैज्ञानिक की बायोग्राफी पढ़कर उस पर राइट-अप तैयार फोटो के साथ स्कूलों में चार्ट लगाने, नो बैग डे पर प्रतिभाशाली छात्रों के बीच कंपटीशन कराने, राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत सभी ब्लॉक से बच्चों का चयन कर उन्हें अंतर्जिला और अंतर्राज्य भ्रमण पर ले जाने, योगा ओलम्पियाड और स्कूल रेडीनेस प्रोग्राम जैसे अभियानों को लेकर भी दिशा-निर्देश दिए.


शिक्षकों के प्रशिक्षण के लिए अब शिविर की बजाए शिक्षा विभाग कर रहा ये तैयारी Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP BASIC NEWS

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें