परिषद‍ीय विद्यालयों की अवकाश तालिका वर्ष 2025 देखें व करें डाउनलोड

👇Primary Ka Master Latest Updates👇

बुधवार, 7 जून 2023

New Pension Scheme: एनपीएस में मिलेगा 5% तक गारंटीड रिटर्न! सिस्टेमैटिक विड्रॉअल प्लान भी होगा शुरू


 New Pension Scheme: एनपीएस में मिलेगा 5% तक गारंटीड रिटर्न! सिस्टेमैटिक विड्रॉअल प्लान भी होगा शुरू

नई दिल्ली. जल्द ही नेशनल पेंशन सिस्टम (एनपीएस) में निवेशकों को हर साल न्यूनतम 5% तक गारंटीड रिटर्न मिल सकता है, चाहे शेयर बाजार में कितनी भी गिरावट आ जाए। वहीं, तेजी रही तो बाजार के मुताबिक ही रिटर्न मिलेगा। पेंशन नियामक पीएफआरडीए जल्द ही मिनिमम एश्योर्ड रिटर्न स्कीम (मार्स) शुरू करने की तैयारी में है।


पीएफआरडीए के चेयरमैन दीपक मोहंती ने कहा, नियामक यह सुनिश्चित करेगा कि गारंटीड रिटर्न देने वाले रिटायरमेंट फंड्स के पास पर्याप्त पूंजी की उपलब्धता हो, ताकि शेयर बाजार में गिरावट होने पर भी वे निवेशकों को सुनिश्चित रिटर्न दे सकें। उन्होंने कहा कि नेशनल पेंशन सिस्टम में भी कुछ सुधार हो सकते हैं। साथ ही पेंशन नियामक सितंबर से सिस्टेमैटिक विड्रॉअल प्लान भी शुरू करने की तैयारी में है। रिपोर्ट के मुताबिक, एनपीएस के मार्स योजना में निवेश करने वालों को 10 साल की अवधि को दौरान न्यूनतम 5% रिटर्न देने की तैयारी है।


न्यूनतम निवेश 5000 रुपए

बाजार में आई गिरावट के कारण रिटर्न अगर मार्स योजना के तहत तय सीमा से कम हुआ तो नुकसान की भरपाई फंड हाउस या प्रायोजक को करना होगा। इस योजना में 50 साल तक की उम्र के लोग निवेश कर सकेंगे। हर साल कम से कम ₹5,000 निवेश करने होंगे।


फीस वसूली जाएगी:  गारंटीड रिटर्न वाली योजनाओं में बाजार में गिरावट आने पर फंड प्रबंधकों को अतिरिक्त पूंजी की जरूरत होती है, ताकि निवेशकों को न्यूनतम तय रिटर्न दिया जा सके। हालांकि, इसके लिए निवेशकों से कुल कॉपरस का 0.25% फीस वसूला जाएगा, जो अभी केवल 0.09% है।


यह है प्रस्ताव

₹5,000 न्यूनतम इस योजना में सालाना करना होगा निवेश

0.25% मैनेजमेंट फीस वसूलेंगे फंड मैनेजर, जो एनपीएस में अभी 0.09% है, यानी निवेशकों का खर्च बढ़ेगा

फंड मैनेजर्स को 1.5 का सॉलवेंसी रेशियो रखना होगा। यानी उन्हें स्कीम के लिए एक्सट्रा पूंजी डालनी होगी

इक्विटी योजनाएं

कॉरपोरेट बॉन्ड

अटल पेंशन

स्टेट स्कीम्स

सरकारी बॉन्ड

केंद्रीय योजनाएं


(सालाना औसत रिटर्न के आंकड़े फीस

10.60

10.61

10.58

10.16

8.08

New Pension Scheme: एनपीएस में मिलेगा 5% तक गारंटीड रिटर्न! सिस्टेमैटिक विड्रॉअल प्लान भी होगा शुरू Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP BASIC NEWS

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें