परिषद‍ीय विद्यालयों की अवकाश तालिका वर्ष 2025 देखें व करें डाउनलोड

👇Primary Ka Master Latest Updates👇

गुरुवार, 22 जून 2023

भारत में मुसलमानों को हिंदू नहीं बना रहे हैं PM मोदी, तिब्बत के राष्ट्रपति ने की प्रशंसा



 भारत में मुसलमानों को हिंदू नहीं बना रहे हैं PM मोदी, तिब्बत के राष्ट्रपति ने की प्रशंसा

निर्वासित तिब्बती सरकार के राष्ट्रपति पेनपा त्सेरिंग ने कहा है कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने देश में मुसलमानों को हिंदू नहीं बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुछ घटनाओं के कारण भारत के बाहर के लोग भारत की स्थिति को अलग तरह से समझते हैं, लेकिन यह वास्तविकता नहीं है। उन्होंने कहा, "हम भारत में रहते हैं। मेरा जन्म भारत में हुआ है। वैसी बात नहीं है जो अंतरराष्ट्रीय मीडिया बताता है। मोदी की दमनकारी नीतियों की कहानी झूठी है। वह मुसलमानों को हिंदू बनाने की कोशिश नहीं कर रहे हैं।"


मुझे लगता है कि भारत दुनिया के सबसे सहिष्णु देशों में से एक है। भारत के बारे में पूछे जाने पर पेन्पा त्सेरिंग ने कहा कि इतनी विविध संस्कृति, इतने सारे धर्म, इतने सारे अलग-अलग तरह के लोग रहते हैं। पेनपा त्सेरिंग ने कहा, "केवल कुछ उपद्रवियों के कारण आप पूरे समुदाय को दोषी नहीं ठहरा सकते हैं। मुझे लगता है कि भारत एक बहुत ही लचीला देश है और अपनी विविधता पर गर्व करता है।"उनसे पूछा गया- आप उपद्रवियों को हिंदू पक्ष से देखते हैं या मुस्लिम पक्ष से? पेनपा त्सेरिंग ने कहा कि दोनों ही पक्ष से हैं।पेनपा त्सेरिंग के बयान का वीडियो साझा करते हुए केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने ट्वीट किया, "भारत दुनिया का सबसे सहिष्णु और सबसे विविधता वाला देश है। यहां हर नागरिक को समान अधिकार हैं।"


भारत-चीन के मुद्दे पर भारत हुआ मजबूत

भारत-चीन मुद्दे पर जब पेनपा त्सेरिंग से पूछा गया, "जब चीन की बात आती है तो भारत हमेशा अत्यधिक सतर्क रहता है। भारतीय सीमा पर चीन की आक्रामकता के कारण भारत बहुत अधिक मजबूत हो गया है।''

भारत में मुसलमानों को हिंदू नहीं बना रहे हैं PM मोदी, तिब्बत के राष्ट्रपति ने की प्रशंसा Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP BASIC NEWS

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें