परिषद‍ीय विद्यालयों की अवकाश तालिका वर्ष 2025 देखें व करें डाउनलोड

👇Primary Ka Master Latest Updates👇

शनिवार, 10 जून 2023

REET Paper Leak Case : पेपर लीक मामले में ED का ट्वीट, डॉ. बनय सिंह से हुई 15 घंटे पूछताछ, सामने आई ये अहम बातें



 REET Paper Leak Case : पेपर लीक मामले में ED का ट्वीट, डॉ. बनय सिंह से हुई 15 घंटे पूछताछ, सामने आई ये अहम बातें

भर्ती परीक्षाओं में पेपर लीक मामले में ईडी की जांच का दायरा बढ़ता जा रहा है। राजस्थान में लगातार ईडी अपना शिकंजा कसता जा रहा है। पिछले करीब 2 हफ्ते से ईडी की टीम राजस्थान में डेरा डाले हुए है। राजस्थान के एक मंत्री के करीबी डॉ. बनय सिंह से ईडी ने पूछताछ की है। उनके घर की तलाश लेकर कुछ डॉक्यूमेंट भी जब्त किए गए हैं।ईडी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से शुक्रवार देर शाम ट्वीट किया गया। इस ट्वीट में राजस्थान में की गई कार्रवाई के बारे में बताया गया। राजस्थान में 27 स्थानों पर इस मामले में जांच के लिए तलाशी ली गई है। REET वरिष्ठ शिक्षक भर्ती और पेपर लीक मामले में यह तलाशी ली गई है।


राजस्थान में दो हफ्ते से ईडी का डेरा

राजस्थान में ईडी की टीम ने पिछले करीब 2 हफ्ते से डेरा डाल रखा है। पेपर लीक मामले में ईडी ने RPSC से जुड़े लोगों सहित कुछ 24 लोगों को नोटिस जारी किया गया था। इनसे जब्त डॉक्यूमेंट के आधार पर पूछताछ की जा रही है। इससे पहले ईडी ने पेपर लीक मामले में उदयपुर जेल में बंद आरोपियों से पूछताछ की थी। जिसके बाद राजस्थान में अपनी जांच का दायरा बढ़ाया था।




मंत्री के करीबी से पूछताछ

सूत्रों की मानें तो REET पेपर लीक मामले में डॉ. बनय सिंह से भी पूछताछ की गई है। गुरुवार-शुक्रवार को करीब 15 घंटे पूछताछ की गई है। ये जानकारी भी सामने आई है कि जगतपुरा स्थित डॉ. बनय सिह के घर की तलाशी ली गई। सर्च कर घर से कुछ डॉक्यूमेंट को ईडी टीम अपने साथ लेकर गई है। ईडी टीम अब डॉ. बनय सिंह से दिल्ली में भी पूछताछ करेगी। ईडी की पूछताछ में डॉ. बनय सिंह ने क्या सामने आया है, इसके बारे में फिलहाल जानकारी नहीं दी गई है।गौरतलब है कि डॉ. बनय सिंह राजीव गांधी स्टडी सर्किल के स्टेट कोऑर्डिनेटर हैं। राजीव गांधी स्टडी सर्किल को लेकर भी लगातार पेपर लीक मामले और भर्ती परीक्षाओं में धांधली को लेकर आरोप लगते रहे हैं।

REET Paper Leak Case : पेपर लीक मामले में ED का ट्वीट, डॉ. बनय सिंह से हुई 15 घंटे पूछताछ, सामने आई ये अहम बातें Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP BASIC NEWS

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें