परिषद‍ीय विद्यालयों की अवकाश तालिका वर्ष 2025 देखें व करें डाउनलोड

👇Primary Ka Master Latest Updates👇

शुक्रवार, 9 जून 2023

Scholarship News: छात्रवृत्ति की राशि बढ़ाने पर केन्द्र कर रहा विचार


Scholarship News: छात्रवृत्ति की राशि बढ़ाने पर केन्द्र कर रहा विचार

लखनऊ, केंद्र सरकार कक्षा 10 से नीचे की कक्षाओं (प्री मैट्रिक) के अनुसूचित जाति, जनजाति व सामान्य वर्ग के गरीब छात्र-छात्राओं को मिल रही छात्रवृत्ति की राशि में इजाफा कर सकती है। अभी इन बच्चों को तीन हजार रुपये वार्षिक छात्रवृत्ति दी जा रही है। इस बारे में संकेत देते हुए गुरुवार को केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास आठवले ने कहा कि


उनका मंत्रालय छात्रवृत्ति बढ़ाने पर विचार कर रहा है।

गुरुवार को लखनऊ में वीवीआईपी गेस्ट हाउस में हुई प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में एनडीए की 350 सीटें आएंगी। हमारी कोशिश यही है कि हमारी पार्टी आरपीआई लोकसभा चुनाव में भाजपा को पूरा साथ देगी। इस बारे में जल्द ही भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से बातचीत होगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि भाजपा के साथ समझौते में लोकसभा चुनाव में भाजपा से उनकी पार्टी को तीन से चार सीटें मिल सकती हैं। उन्होंने कहा कि बसपा का जनाधार कम होता जा रहा है। दलितों को बाबा साहब की पार्टी आरपीआई से जुड़ना चाहिए। आरपीआई सभी लोगों की पार्टी है। यूपी में आरपीआई की कई जगह सभा होंगी। आगामी पांच अगस्त को मेरठ में ऐसी ही सभा होगी। ऐसी ही कई अन्य सभाओं का आयोजन किया जाएगा। 17 दिसम्बर को लखनऊ के रमाबाई अम्बेडकर मैदान में बड़ी सभा होगी। आठवले ने सपा, बसपा व कांग्रेस को छोड़कर आए कई प्रमुख नेताओं द्वारा आरपीआई की सदस्यता ग्रहण करने की घोषणा की।


छात्रवृत्ति की राशि बढ़ाने पर केन्द्र कर रहा विचार मोदी-योगी की सराहना

प्रधानमंत्री की सराहना करते हुए आठवले ने कहा कि मोदी यूपी से सांसद हैं। पहली बार पीएम ओबीसी समुदाय से है। मोदी मंत्रिमंडल में ओबीसी, एससी, एसटी सभी समुदायों को प्रतिनिधित्व मिला है। उन्होंने केन्द्र की कई जनकल्याणकारी योजनाओं की चर्चा की। आठवले ने कहा कि सीएम योगी ने यूपी से गुंडागर्दी खत्म की है।


Scholarship News: छात्रवृत्ति की राशि बढ़ाने पर केन्द्र कर रहा विचार Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP BASIC NEWS

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें