परिषद‍ीय विद्यालयों की अवकाश तालिका वर्ष 2025 देखें व करें डाउनलोड

👇Primary Ka Master Latest Updates👇

मंगलवार, 6 जून 2023

UP BASIC NEWS: 16 जून से परिषदीय, एक जुलाई से खुलेंगे कस्तूरबा गांधी स्कूल



UP BASIC NEWS: 16 जून से परिषदीय, एक जुलाई से खुलेंगे कस्तूरबा गांधी स्कूल

प्रतापगढ़। जिले के प्राइमरी और मिडिल स्कूलों में शिक्षण कार्य 16 जून से प्रारंभ हो जाएंगे। जबकि कस्तूरबा गांधी आवासीय स्कूल एक जुलाई खुलेंगे। कस्तूरबा गांधी स्कूलों में अभी कक्षा छह से आठ तक पढ्ने बालिकाओं को शिक्षा दी जाती है। हालांकि इनको इंटर कॉलेज में परिवर्तित करने की तैयारी चल रही है। जिले में 2264 परिषदीय स्कूलों में 16 जून से पठन-पाठन प्रारंभ हो जाएगा। भीषण गर्मी के बावजूद बच्चों के लिए स्कूल खुल रहे हैं। हालांकि इतनी गर्मी में पठन-पाठन होना संभव नहीं लग रहा। फिलहाल विभाग ने जो व्यवस्था बनाई है, उसके मुताबिक 16 जून से इसको खोला जाएगा।


जून से स्कूल खोलने का कारण दिसंबर और जनवरी माह में शीतावकाश की पंद्रह दिन की छुट्टी का निर्धारण पहले से करना है। जबकि कस्तूरबा गांधी आवासीय स्कूल एक जुलाई से खुलेंगे। इन स्कूलों में शीतावकाश नहीं होता । इसीलिए इनको एक जुलाई को खोलने का निर्णय लिया गया है। जिले में अक्सर 23 जून के बाद ही मानसून आता है। इससे साफ है कि मानसून आने से पहले तक स्कूली बच्चों को गर्मी झेलनी पड़ेगी


UP BASIC NEWS: 16 जून से परिषदीय, एक जुलाई से खुलेंगे कस्तूरबा गांधी स्कूल Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP BASIC NEWS

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें