परिषद‍ीय विद्यालयों की अवकाश तालिका वर्ष 2025 देखें व करें डाउनलोड

👇Primary Ka Master Latest Updates👇

सोमवार, 26 जून 2023

UP Police Constable, SI Bharti 2023:2023 के आखिर तक हो सकती है पुलिस भर्ती लिखित परीक्षा, पिछली भर्ती में 1400 इंजीनियर candidates

 

UP Police Constable, SI Bharti 2023:2023 के आखिर तक हो सकती है पुलिस भर्ती लिखित परीक्षा, पिछली भर्ती में 1400 इंजीनियर candidates

UP Police Constable, SI Bharti 2023: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रमोशन बोर्ड पुलिस भर्ती का बड़ा अभियान चलाने जा रहा है। 52299 कांस्टेबल के पदों पर भर्ती की जाएगी और आने वाले कुछ दिनों में इसके लिए नोटिफिकेशन भी जारी किया जा सकता है। कहा जा रहा है कि 41811 सिविल पुलिस विंग में कांस्टेबल के पदों पर और 8540 पीएसी के लिए, 1007 फायरमैन के लिए और 1341 उत्तर प्रदेश स्पेशल सिक्योरिटी फोर्स के लिए भरे जाएंगे। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सीएम बनने के बाद 2017 से योगी सरकार ने यूपी में 1.75 लाख भर्ती पुलिस विभाग में की हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया वेबसाइट की खबर अनुसार कहा जा रहा है कि 15 जुलाई को इस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। यहा भी कहा जा रहा है कि उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रमोशन बोर्ड परीक्षा को कराने के लिए किसी एजेंसी की तलाश कर रहा है। इस भर्ती के लिए लिखित परीक्षा साल के आखिर तक की जा सकती है।


खबर में यह भी बताया कि गया है कि यूपी पुलिस की पिछली 9534 पदों पर भर्ती में कई इंजीनियर अभ्यार्थी पास हुए थे। पहली बार ऐसा हुआ था कि 1477 उम्मीदवार इतनी अधिक संख्या में टेक्निकल ग्रेजुएट्स ने इन पदों के लिए आवेदन भी किया और सफल भी हुए। इसके अलावा 143 उम्मीदवार बीसीए के और 43 उम्मीदवार बीबीए फील्ड से थे। स्टेट पुलिस में महिला शक्तिकरण के लिए 1805 महिलाएं भी भर्ती की गईं थी। यही नहीं जेल वार्डर के 2,833 पदों के साथ-साथ नागरिक पुलिस में आरक्षी एवं समकक्ष पदों पर कुशल खिलाड़ियों के लिए 521 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।


UP Police Constable, SI Bharti 2023:2023 के आखिर तक हो सकती है पुलिस भर्ती लिखित परीक्षा, पिछली भर्ती में 1400 इंजीनियर candidates Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP BASIC NEWS

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें