परिषद‍ीय विद्यालयों की अवकाश तालिका वर्ष 2026 देखें व करें डाउनलोड

👇Primary Ka Master Latest Updates👇

मंगलवार, 13 जून 2023

UP Teacher Transfer News: शिक्षकों के पारस्परिक तबादले होंगे लाइव, इसके के लिए अलग से निर्देश दिए जाएंगे



UP Teacher Transfer News: शिक्षकों के पारस्परिक तबादले होंगे लाइव, इसके के लिए अलग से निर्देश दिए जाएंगे

प्रयागराज । परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों के अंतर जनपदीय पारस्परिक तबादले की प्रक्रिया लाइव करने की तैयारी परिषद कर रहा है। हालांकि, इसके लिए परिषद की तरफ से अलग से आदेश अभी दिया जाना है। उधर, तीन दिन से अंतर जनपदीय तबादले की वेबसाइट ठप रही। वेबसाइट किसी तरह चालू तो हुई, लेकिन शिक्षकों को पारस्परिक तबादले के लिए अभी इंतजार करना होगा।


सचिव प्रताप सिंह बघेल की तरफ से सोमवार को जारी पत्र में सभी बेसिक शिक्षा अधिकारियों को लिखा गया है कि अंतर जनपदीय पारस्परिक तबादले के लिए पोर्टल विकसित करने की प्रक्रिया चल रही है। इसको लाइव करने के लिए अलग से निर्देश दिए जाएंगे। परिषदीय शिक्षकों के अंतर जनपदीय तबादले की वेबसाइट ठीक से काम नहीं कर रही है। इसके कारण ऑनलाइन पंजीकरण शुरू होने के तीन दिन बाद भी हजारों शिक्षक परेशान हैं।

UP Teacher Transfer News: शिक्षकों के पारस्परिक तबादले होंगे लाइव, इसके के लिए अलग से निर्देश दिए जाएंगे Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP BASIC NEWS

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें