खसरा रूबेला उन्मूलन कार्यक्रम एवं सघन मिशन 05 के क्रियान्विति के सम्बन्ध में
विषय :- खसरा-रूबैला उन्मूलन कार्यक्रम एवं सघन मिशन 5.0 के क्रियान्विति के सम्बन्ध में ।
प्रसंग :- संयुक्त शासन सचिव, शिक्षा (ग्रुप-8) विभाग, जयपुर का पत्रांक प. 24 (44) शिक्षा-8 / 2016 जयपुर दिनांक 18.07.2023 के क्रम में ।
उपर्युक्त विषयान्तर्गत प्रासंगिक एवं संलग्नित मिशन निदेशक (एनएचएम) राजस्थान, जयपुर के विडियो कॉन्फ्रेन्स आदेश दिनांक 11.07.2023 के क्रम में आपको निर्देशित किया जाता है कि प्रासंगिक पत्रानुसार खसरा-रूबैला से बचाव के लिए बालसभाओं में विद्यार्थियों को जानकारी देना, विद्यार्थियों को खसरा-रूबैला के टीकाकरण की जानकारी देना, अभिभावक अध्यापक मीटिंग में अभिभावकों को खसरा-रूबैला के प्रति जागरूक करने सम्बन्धित निर्देशों की पालना सुनिश्चित करावें।




0 Comments:
एक टिप्पणी भेजें