परिषद‍ीय विद्यालयों की अवकाश तालिका वर्ष 2025 देखें व करें डाउनलोड

👇Primary Ka Master Latest Updates👇

सोमवार, 10 जुलाई 2023

सादुलशहर के वार्ड नम्बर 20 में महात्मा गांधी राजकीय अंग्रेजी विद्यालय नम्बर 3 का लोकार्पण अब आपके बच्चे भी सरकारी स्कूलों में अंग्रेजी की पढ़ाई कर सकेंगेः विधायक श्री जांगिड़

 सादुलशहर के वार्ड नम्बर 20 में महात्मा गांधी राजकीय अंग्रेजी विद्यालय नम्बर 3 का लोकार्पण अब आपके बच्चे भी सरकारी स्कूलों में अंग्रेजी की पढ़ाई कर सकेंगेः विधायक श्री जांगिड़


सूचना एवं जनसम्पर्क कार्यालय, श्रीगंगानगर

सादुलशहर के वार्ड नम्बर 20 में महात्मा गांधी राजकीय अंग्रेजी विद्यालय नम्बर 3 का लोकार्पण

अब आपके बच्चे भी सरकारी स्कूलों में अंग्रेजी की पढ़ाई कर सकेंगेः विधायक श्री जांगिड़


श्रीगंगानगर, 9 जुलाई। सादुलशहर के वार्ड नम्बर 20 का राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय अब महात्मा गांधी राजकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय नम्बर 3 बन गया है। वार्ड पार्षद वीरपालकौर बाजीगर की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सादुलशहर विधायक श्री जगदीश चंद्र जांगिड़ इसका लोकार्पण किया।श्री जांगिड ने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा व स्वास्थ्य के क्षेत्र उत्कृष्ट कार्य कर रही है। अब आपके बच्चे भी अंग्रेजी की पढ़ाई कर सकेंगे। प्रदेश के बच्चों के लिए पढ़ाई की व्यवस्था ग्राम स्तर पर करने के प्रयास शुरु हो गए, वहीं उच्च शिक्षा के लिए भी गांवों में कॉलेज खुलने लग गए हैं। 


सादुलशहर विधानसभा क्षेत्र लालगढ़, चूनावढ़ व हिंदुमलकोट इसके उदाहरण हैं। उन्होंने बताया कि स्कूल.कॉलेज आईटीआई खुलने के साथ इनके नए भवन भी बन रहे हैं। सादुलशहर विधानसभा क्षेत्र में दर्जनों विद्यालय क्रमोन्नत हुए, वहीं अंग्रेजी स्कूलों के साथ कॉलेज भी खुले। स्कूलों में नए कक्षाकक्ष, कम्प्यूटर लैब व नए शौचालय निर्माण भी करवाएं जा रहे हैं। प्रधानाध्यापिका सुमन रानी ने विद्यालय भवन की चारदीवारी, कक्षाकक्ष, शौचालय निर्माण की मांग की, जिस पर विधायक श्री जांगिड़ ने दो कक्षाकक्ष व शौचालय निर्माण की स्वीकृति दी।


कार्यक्रम में भामाशाह कृष्ण शर्मा को वाटर कूलर भेंट करने पर सम्मानित किया गया। पूर्व पार्षद जग्गी बाजीगर व भोपाल सिंह रौतेला ने कहा कि विधायक श्री जांगिड़ ने सादुलशहर विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा के साथ-साथ विभिन्न क्षेत्रों में नवाचार स्थापित किया है।कार्यक्रम में सुखविंद्र सिंह लालगढ़िया, महेंद्र चौधरी, छिन्द्रपाल चावला, वकील राम, मीता सिंह, श्यामसुंदर जोशी, प्रतीक शर्मा, साहबराम विद्यार्थी, महेताब सिंह गुरिया, महेंद्र दिनोदिया, अर्जुन वाल्मीकि, देव शिला सहित गणमान्य वार्डवासी, नवप्रवेशित बच्चे व उनके अभिभावक उपस्थित थे। (फोटो सहित)


वर्चुअल प्रदर्शनी (2020)वर्चुअल प्रदर्शनी (2020)वर्चुअल प्रदर्शनी (2020)वर्चुअल प्रदर्शनी (2020)वर्चुअल प्रदर्शनी (2020)

सादुलशहर के वार्ड नम्बर 20 में महात्मा गांधी राजकीय अंग्रेजी विद्यालय नम्बर 3 का लोकार्पण अब आपके बच्चे भी सरकारी स्कूलों में अंग्रेजी की पढ़ाई कर सकेंगेः विधायक श्री जांगिड़ Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP BASIC NEWS

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें