परिषद‍ीय विद्यालयों की अवकाश तालिका वर्ष 2025 देखें व करें डाउनलोड

👇Primary Ka Master Latest Updates👇

सोमवार, 10 जुलाई 2023

प्री. डी. एल. एड. परीक्षा 2020, 2021 तथा 2022- रिफण्ड के लिए आवेदन आमंत्रित



 प्री. डी. एल. एड. परीक्षा 2020, 2021 तथा 2022- रिफण्ड के लिए आवेदन आमंत्रित

जयपुर, 10 जुलाई। प्री.डी.एल.एड. परीक्षा 2020, 2021 तथा 2022 के रिफण्ड के लिए आवेदन मांगे गए हैं। शिक्षा विभागीय परीक्षाएं के पंजीयक श्री रामस्वरूप जांगिड ने बताया कि ऐसे अभ्यर्थी जिन्होंने प्रवेश हेतु कॉउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लिया था तथा उन्होंने निर्धारित काउंसलिंग शुल्क ऑनलाईन रूप से जमा करवाया था लेकिन उन्हें कोई भी संस्था आवंटित नहीं हुई थी। वे रिफण्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं। 


उन्होंने बताया कि जिन अभ्यर्थियों ने रिफण्ड प्राप्त करने हेतु अभी तक आवेदन नहीं किया है, उन समस्त अभ्यर्थियों को सूचित किया जाता है कि वे अपने स्वयं के लॉगिन आई. डी. से रिफण्ड हेतु आवेदन करके नियमानुसार रिफण्ड प्राप्त कर सकते हैं।

प्री. डी. एल. एड. परीक्षा 2020, 2021 तथा 2022- रिफण्ड के लिए आवेदन आमंत्रित Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP BASIC NEWS

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें