एपीएआर वर्ष 2022-23 ऑनलाईन भरने की तिथि बढाने के संबंध में
कार्मिक विभाग के पत्रांक प. 13 (51) कार्मिक / क-1 / गो.प्र. / 02354 जयपुर दिनांक: 30.06. 2023 के द्वारा ऑनलाईन एपीएआर भरने एवं ऑटो फॉरवर्ड / अप्रूवल किये जाने हेतु समय सीमा दिनांक 30.06.2023 से बढाकर 31.07.2023 की गई है। उक्त आदेश अनुसरण में शिक्षा विभाग के लोकसेवकों का जिनका वार्षिक कार्य मूल्याकंन प्रतिवेदन हेतु सत्र 31 मार्च को पूर्ण होता है, कि वार्षिक कार्य मूल्याकंन प्रतिवेदन ऑनलाईन भरने एवं Auto Forward / Approval किये जाने हेतु समय सीमा दिनांक 30.06.2023 को बढाकर दिनांक 31.07.2023 तक की जाती है।
संबंधित लोकसेवकों एवं अधिकारियों को निर्देशित किया जाता है कि वर्ष 2022-23 शाला दर्पण पोर्टल के माध्यम से ऑनलाईन वार्षिक कार्य मूल्याकंन प्रतिवेदन की प्रविष्टि इस कार्यालय के परिपत्र / पत्र दिनांक 23.11.2020, 20.07.2021, 16.06.2022, 22.04.2023 एवं कार्मिक विभाग द्वारा समय-समय पर जारी अनुदेश / परिपत्र में प्रदत्त निर्देशों की पालना के साथ किया जाना सुनिश्चित करें
0 Comments:
एक टिप्पणी भेजें