परिषद‍ीय विद्यालयों की अवकाश तालिका वर्ष 2025 देखें व करें डाउनलोड

👇Primary Ka Master Latest Updates👇

बुधवार, 12 जुलाई 2023

राजस्थान के 25 जिलों ने स्कूली शिक्षा में किया बेहतर प्रदर्शन



 राजस्थान के 25 जिलों ने स्कूली शिक्षा में किया बेहतर प्रदर्शन

नई दिल्ली. शिक्षा मंत्रालय की ताजा रिपोर्ट में राजस्थान ने स्कूली शिक्षा में बेहतर प्रदर्शन किया है। वर्ष 2020-21 और 2021-22 में प्रदर्शन पर आधारित रिपोर्ट के मुताबिक राजस्थान के 25 जिलों ने अति-उत्तम श्रेणी में जगह बनाई है, जबकि मध्य प्रदेश के 5 जिले उत्तम और छत्तीसगढ़ के सिर्फ एक जिले को अति उत्तम वर्ग में स्थान मिला है। बच्चों की सीखने की क्षमता में राजस्थान और पंजाब ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। प्रदर्शन के लिए राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों में 2020-21 के दौरान 742 जिलों और 2021-22 में 748 जिलों को शामिल किया गया है।यह सूचकांक जिला स्तर पर विद्यालयी शिक्षा प्रणाली के प्रदर्शन का आकलन करता है। इस प्रणाली में लगभग 14.9 लाख स्कूल, 95 लाख शिक्षक और विभिन्न सामाजिक-आर्थिक पृष्ठभूमि के करीब 26.5 करोड़ छात्र शामिल हैं।


ये जिले आगे


उत्तम श्रेणी: सूरजपुर, दुर्ग, जशपुर, बालोद, मुंगेली, रायपुर, महासमुंद, बलरामपुर, बालोडबाजार, रायगढ़, कोरबा, सुकमा, कोरिया, राजनांदगांव, कोडगांव, दंतेवाड़ा, कांकेर, बिलासपुर, कवर्धा, बस्तर


अति उत्तम श्रेणी: जयपुर, झुंझुनूं, सीकर, अजमेर, धौलपुर, नागौर, दौसा, जोधपुर, झालावाड़, सवाई माधोपुर, अलवर, बूंदी, बाड़मेर, भरतपुर, टोंक, हनुमानगढ़, कोटा, चित्तौड़गढ़, बारां, भीलवाड़ा, श्रीगंगानगर, जालोर, जैसलमेर, चूरू, राजसमंद


उत्तम श्रेणी: डूंगरपुर, उदयपुर, पाली, करौली, प्रतापगढ़, सिरोही, बांसवाड़ा।

राजस्थान के 25 जिलों ने स्कूली शिक्षा में किया बेहतर प्रदर्शन Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP BASIC NEWS

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें