परिषद‍ीय विद्यालयों की अवकाश तालिका वर्ष 2025 देखें व करें डाउनलोड

👇Primary Ka Master Latest Updates👇

मंगलवार, 18 जुलाई 2023

मुख्यमंत्री बाल गोपाल योजना में विद्यालय में मिल्क पाउडर वितरण के सम्बंध में

 मुख्यमंत्री बाल गोपाल योजना में विद्यालय में मिल्क पाउडर वितरण के सम्बंध में

उपर्युक्त विषयान्तर्गत मुख्यमंत्री बाल गोपाल योजना के प्रभावी पर्यवेक्षण एवं संचालन के सम्बन्ध में समय-समय पर निर्देश जारी किये गये हैं। इस सम्बन्ध में पुनः स्मरण कराकर निर्देशित है कि निम्नलिखित बिन्दुओं की अनुपालना सुनिश्चित किये जाने हेतु सम्बन्धित को आवश्यक निर्देश प्रदान किया जाये:- 

1. आयुक्तालय के पत्र संख्या 205 दिनांक 30 मई, 2023 द्वारा मिड डे मील एवं मुख्यमंत्री बाल गोपाल योजना के प्रभावी पर्यवेक्षण हेतु मानक संचालन प्रक्रिया Standard operating procedure (SOP) जारी की गई है। उक्त SOP की जिले में अनुपालना सुनिश्चित की जाये। 

2. विभाग के पत्र संख्या 245 दिनांक 27.06.2022 द्वारा मुख्यमंत्री बाल गोपाल योजना के सम्बन्ध में जारी विस्तृत दिशा-निर्देश में स्पष्ट निर्देश हैं कि परिवहनकर्ता द्वारा पाउडर मिल्क के पैकेट्स की विद्यालयों में आपूर्ति के समय मात्रा की गणना एवं मिलान उपरान्त ही संस्थाप्रधान / पोषाहार प्रभारी द्वारा परिवहनकर्ता को पावती रसीद उपलब्ध कराई जाये। अतः पाउडर मिल्क के पैकेट की गणना एवं मिलान कर आश्वस्त होने के पश्चात ही परिवहनकर्ता को संस्थाप्रधान / पोषाहार प्रभारी द्वारा पावती रसीद उपलब्ध कराया जाना सुनिश्चित करावें।

3. जिले के किसी विद्यालय के संस्थाप्रधान / प्रभारी द्वारा बिना गणना किये परिवहनकर्ता को पावती रसीद उपलब्ध कराई जाने की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल दोषी लोकसेवकों के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाये। उपरोक्त निर्देशों की अनुपालना सुनिश्चित की जाये।




मुख्यमंत्री बाल गोपाल योजना में विद्यालय में मिल्क पाउडर वितरण के सम्बंध में Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP BASIC NEWS

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें