व्याख्याता पदोन्नति की मांग को लेकर शिक्षकों का धरना जारी
सीकर, वरिष्ठ शिक्षक संघ रेस्टा का व्याख्याता पदोन्नति की मांग को लेकर चौथे दिन भी धरना जारी रहा। तीन साल से वरिष्ठ अध्यापक से व्याख्याता पदोन्नति करने की मांग को लेकर शिक्षा संकुल जयपुर में धरना जारी है। रेस्टा के प्रदेश महामंत्री मदन गढ़वाल ने बताया कि राजस्थान शिक्षा सेवा नियम 2021 मे संशोधन कर असमान विषय में अधिस्नातक पूर्ण कर चुके व प्रवेश ले चुके वरिष्ठ अध्यापको को शामिल करते हुए शीघ्र पदोन्नति की मांग को लेकर संभाग वार धरना जारी है।
प्रदेश प्रवक्ता महेश सेवदा ने बताया कि तीन वर्षो से पदोन्नति नही करने व नव क्रमोन्नत विद्यालयो मे व्याख्याता पद सृजन नही होने के कारण 26000 व्याख्याता पद रिक्तता के कारण बच्चों की पढाई बाधित हो रही है। सीकर जिलाध्यक्ष प्यारेलाल ढाका ने बताया कि यदि सरकार समय रहते डीपीसी नही करके विधार्थियो की पढाई बाधित करती है तो सरकार को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। धरने मे मदन गढवाल, महेश सेवदा, प्यारेलाल ढाका, ओमप्रकाश ढाका, जगदीश मील, मोहन गोदारा, हरलाल गड़वाल, धर्मेंद्र परमार, गायत्री, सीमा, सरोज, काना राम सहित सैकड़ों शिक्षक उपस्थित रहे।

0 Comments:
एक टिप्पणी भेजें