
शिक्षकों की विभिन्न मांगों को लेकर सौंपे ज्ञापन, किया विरोध प्रदर्शन
बाड़मेर. राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत के बैनर तले शिक्षकों ने जिलाध्यक्ष भगवानाराम जाखड़ एवं जिला मंत्री विनोद पूनिया कशिश के नेतृत्व में तृतीय श्रेणी शिक्षक तबादले करने ,शिक्षकों को गैर शैक्षणिक कार्यों सहित बीएलओ कार्य से पूर्ण मुक्त रखने आदि मांगों को लेकर जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपे।जिला प्रवक्ता जयपाल सिंह करुण ने बताया कि मुख्य सचिव राजस्थान सरकार को भेजे ज्ञापन में स्थायी स्थानांतरण नीति बनाकर तृतीय श्रेणी शिक्षकों के स्थानांतरण करने, रिक्त पद भरने, कानून की पालना में शिक्षकों को गैर शैक्षणिक कार्यों से मुक्त करने, सभी संवर्ग शिक्षकों की पदोन्नति तुरंत पूर्ण करने, माध्यमिक शिक्षा में बढे हुए नामांकन के आधार पर स्टाफिंग कर नए पद सृजित करने की मांग की गई। जिला कलक्टर, प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नाम भी विभिन्न मांगों के ज्ञापन सौंपे गए। जिला कार्य कारिणी सदस्य करणजीत सिंह व प्रविन्दर रणवां, राजिव सिद्ध ,व्याख्याता सत्यनारायण सिद्ध,चौहटन ब्लॉक अध्यक्ष सुरेश बलाई, सोम दत्त विश्नोई ,जयपाल विश्नोई,जयलाल गोदारा आदि मौजूद रहे।
0 Comments:
एक टिप्पणी भेजें