परिषद‍ीय विद्यालयों की अवकाश तालिका वर्ष 2025 देखें व करें डाउनलोड

👇Primary Ka Master Latest Updates👇

रविवार, 30 जुलाई 2023

Daily Static GK Quiz in Hindi: बताएं आखिर भारत के किस शहर को 'World Capital of Biryani' के नाम से जाना जाता है?

Daily GK Quiz: बताएं आखिर भारत के किस शहर को 'World Capital of Biryani' के नाम से जाना जाता है?

Daily Static GK Quiz in Hindi: बताएं आखिर भारत के किस शहर को 'World Capital of Biryani' के नाम से जाना जाता है?

Daily Static GK Quiz in Hindi: हम सभी जानते हैं कि देश भर में आयोजित होने वाली सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में स्टेटिक जीके (Static GK) के प्रश्न पूछे जाते हैं. परीक्षा चाहे कक्षा 12वीं के आधार पर होने वाली SSC CHSL की हो या देश की सबसे कठिन यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा हो, सभी परीक्षाओं में स्टेटिक जीके के प्रश्नों का अपना ही महत्व है. इन्हीं प्रश्नों के आधार पर उम्मीदवारों का सेलेक्शन भी तय होता है. ऐसे में हम उन सभी उम्मीदवारों के लिए स्टेटिक जीके से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्न लेकर आए हैं, जो किसी भी कॉम्पिटीटिव एग्जाम व सरकारी नौकरी की परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं. आप इन प्रश्नों का सही जवाब देकर SSC व UPSC जैसी कठिन परीक्षाओं की तैयारी आसानी से कर सकेंगे.


सवाल 1 - नोबेल पुरस्कार किस वर्ष शुरू किया गया था?

(क) 1900

(ख) 1901

(ग) 1911

(घ) 1915

जवाब 1 - 1901


सवाल 2 - पहली भारतीय महिला राज्यपाल कौन थी और किस राज्य की थीं?

(क) सरोजिनी नायडू (मध्य प्रदेश)

(ख) एनी बेसेंट (महाराष्ट्र)

(ग) सरोजिनी नायडू (उत्तर प्रदेश)

(घ) मीरा चौहान (उत्तर प्रदेश)

जवाब 2 - (ग) सरोजिनी नायडू (उत्तर प्रदेश)


सवाल 3 - गदर पार्टी का मुख्यालय किस शहर में था?

(क) कलकत्ता

(ख) मद्रास

(ग) यूनाइटेड किंगडम

(घ) सैन फ्रांसिस्को

जवाब 3 - (घ) सैन फ्रांसिस्को


सवाल 4 - पूरे विश्व में किस शहर की जनसंख्या सबसे ज्यादा है?

(क) टोक्यो

(ख) शंघाई

(ग) मुंबई

(घ) न्यूयॉर्क

जवाब 4 - (क) टोक्यो


सवाल 5 - भारत के किस शहर को 'World Capital of Biryani' के नाम से जाना जाता है?

(क) मुरादाबाद

(ख) अहमदाबाद

(ग) चंपारन

(घ) हैदराबाद

जवाब 5 - (घ) हैदराबाद

Daily Static GK Quiz in Hindi: बताएं आखिर भारत के किस शहर को 'World Capital of Biryani' के नाम से जाना जाता है? Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP BASIC NEWS

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें