डायल फ्यूचर कार्यक्रम बाबत जारी किए गए दिशा निर्देशों के regarding
उपर्युक्त विषयान्तर्गत प्रासंगिक पत्र द्वारा कक्षा 10 में उत्तीर्ण विद्यार्थियों के विषय / संकाय / पाठ्यक्रम चयन तथा केरियर मार्गदर्शन हेतु परामर्श कार्यक्रम "डायल- फ्यूचर कार्यक्रम" चलाया गया था। शासन के पत्र दिनांक 04.07.2023 की पालना में उक्त कार्यक्रम की दिनांक 15.07.2023 तक वृद्धि की गई थी "डायल फ्यूचर कार्यक्रम" के अन्तर्गत निम्नांकित स्तर से परामर्श किया जा रहा था। अब दिनांक 15.07.2023 को यह कार्यक्रम निम्नानुसार परिवर्तित किया जा रहा है
1. संभागीय हेल्प डेस्क- चार संभाग मुख्यालयों पर दूरभाष पर परामर्श दे रहे थे, यह संभागीय हेल्प डेस्क संचालित नहीं होगी। इसके स्थान पर राज्यस्तरीय हेल्प डेस्क आरएससीईआरटी, उदयपुर स्तर पर दूरभाष संख्या- 97733-19746 स े संचालित रहेगी, जिस पर कॉल करके विद्यार्थी विषय / संकाय / व्यावसायिक पाठ्यक्रम चयन / उपलब्धता तथा सम्बन्धित कैरियर हेतु परामर्श ले सकेगा। उक्त के क्रम में संयुक्त निदेशक, कोटा को निर्देशित किया जाता है कि वह दूरभाष नम्बर 97733-19746 के सिमकार्ड को वाहक स्तर पर अविलम्ब आरएससीईआरटी, उदयपुर को उपलब्ध करवाया जाना सुनिश्चित करायें।
- (a) निदेशक आरएससीईआरटी, उदयपुर को बिन्दु संख्या 01 के कम में लेख है कि वह दिनांक 16.07.2023 के उपरांत आयोजित किये जाने वाले "हेल्प डेस्क" के सम्बन्ध में आगामी कार्यवाही करवाते हुए उक्त बाबत व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाना सुनिश्चित करावें।
- b) "डायल फ्यूचर कार्यक्रम" के हेल्प डेस्क से सम्बन्धित चारों संयुक्त निदेशकों को निर्देशित किया जाता है कि वह "डायल फ्यूचर कार्यक्रम के आयोजन के दौरान हेल्प डेस्क पर रिसीव कॉल / कॉल डिटेल की एक समेकित प्रतिवेदन (जिसमें उक्त कार्यक्रम बाबत सफलता की कहानियाँ सम्मिलित हो) बनाकर इस कार्यालय की ई-मेल आई.डी. massecondary@gmail.com पर दिनांक 20.07.2023 (गुरुवार) सायं 6.00 बजे तक भिजवाया जाना सुनिश्चित करावें ।
2. निर्देशित किया जाता है कि विद्यालय स्तर पर चयनित पथ प्रदर्शक शिक्षकों द्वारा उक्त कार्यक्रम के सम्बन्ध में औपचारिक हेल्प डेस्क लगाकर शासन एवं इस कार्यालय द्वारा पूर्व में प्रदत्त निर्देशानुसार प्रवेशोत्सव की समाप्ति तक आयोजन किया जाकर शिविरा पंचांगानुसार केरियर डे' सहित केरियर कॉउन्सलिंग से जुड़े कार्यों का वर्ष पर्यन्त संचालन करवाया जाये। शिक्षण सत्र के दौरान किसी भी विद्यार्थी को संकाय परिवर्तन हेतु मार्गदर्शन की आवश्यकता अनुभव होती है तो उक्त परिस्थिति में उचित मार्गदर्शन प्रदान किया जाना सुनिश्चित करायें
.jpg)
.jpg)
0 Comments:
एक टिप्पणी भेजें