परिषद‍ीय विद्यालयों की अवकाश तालिका वर्ष 2025 देखें व करें डाउनलोड

👇Primary Ka Master Latest Updates👇

शुक्रवार, 4 अगस्त 2023

119 शारीरिक शिक्षकों के जिम्मे राजीव गांधी शहरी ओलंपिक खेल



 119 शारीरिक शिक्षकों के जिम्मे राजीव गांधी शहरी ओलंपिक खेल

बीकानेर. राजीव गांधी ग्रामीण तथा शहरी ओलंपिक खेलों का आगाज शनिवार 5 अगस्त से होने जा रहा है। इसके लिए सभी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। बीकानेर शहरी क्षेत्र के 80 वार्डों के लिए कुल 25 क्लस्टर बनाए गए हैं। कुल 119 शारीरिक शिक्षकों को इसकी जिम्मेदारी दी गई है। शहरी ओलंपिक खेलों में 7 खेलों का आयोजन होगा, जिसमे क्रिकेट, कबड्डी, खो खो, फुटबॉल, बास्केट बॉल, वालीबॉल और एथलेटिक्स शामिल हैं। इन खेलों के लिए 25 जोन बनाए गए हैं, जिसमें क्रिकेट के 3 जोन बनाए गए हैं।


 सात खेल मैदानों में ये मैच होंगे। कबड्डी के लिए तीन जोन में 4 खेल मैदानों पर आयोजन होंगे। खो-खो की प्रतियोगिताएं दो जोन में होंगी। ये प्रतियोगिताएं महारानी बालिका स्कूल और करणीसिंह स्टेडियम के मैदान में होगी। फुटबॉल के लिए दो जोन बनाए गए हैं, जो पुष्करणा स्टेडियम, सादुल स्पोर्ट स्कूल मैदान पर होंगे। बास्केट बॉल महारानी बालिका स्कूल के मैदान पर, तो एथेलेटिक्स में छात्र वर्ग की स्पर्द्धाएं सादुल स्पोर्ट्स स्कूल में तो छात्रा वर्ग की करणीसिंह स्टेडियम में होगी।


119 शारीरिक शिक्षकों के जिम्मे राजीव गांधी शहरी ओलंपिक खेल Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP BASIC NEWS

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें