परिषद‍ीय विद्यालयों की अवकाश तालिका वर्ष 2025 देखें व करें डाउनलोड

👇Primary Ka Master Latest Updates👇

गुरुवार, 10 अगस्त 2023

स्कूल-कॉलेजों के पास ड्रग्स बेचने के मामले में 13 गिरफ्तार

अफीम की खेती के लिए वन भूमि को समतल कर रहे दो लोग गिरफ्तार, JCB चालाक फरार

 स्कूल-कॉलेजों के पास ड्रग्स बेचने के मामले में 13 गिरफ्तार

जयपुर. पुलिस कमिश्नरेट की सीएसटी टीम ने स्कूल और कॉलेजों के आस-पास ड्रग्स बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चार महिलाओं सहित 13 तस्करों को पकड़ा है।पुलिस ने उनके कब्जे से स्मैक, अफीम, गांजा और प्रतिबंधित दवाइयां बरामद की हैं। एडिशनल पुलिस कमिश्नर कैलाश चन्द्र विश्नोई ने बताया कि ऑपरेशन क्लीन स्वीप के तहत विश्वकर्मा, मुरलीपुरा, झोटवाड़ा, मुहाना, मानसरोवर, महेश नगर, जयसिंहपुराखोर, गलता गेट और ट्रांसपोर्ट नगर में कार्रवाई की है। एडिशनल डीसीपी (क्राइम) रानू शर्मा ने बताया कि कमल कुमार शर्मा, दौलत शर्मा, अतुल शर्मा, पूनम सांसी, पिंकी सांसी, नितिन सैनी, रामकिशोर, राजेन्द्र, संजू सांसी, कलावती, सोनम सांसी, नंद किशोर उर्फ बबलू और विनोद को गिरफ्तार किया है।


स्कूल-कॉलेजों के पास ड्रग्स बेचने के मामले में 13 गिरफ्तार Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP BASIC NEWS

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें