परिषद‍ीय विद्यालयों की अवकाश तालिका वर्ष 2025 देखें व करें डाउनलोड

👇Primary Ka Master Latest Updates👇

शुक्रवार, 18 अगस्त 2023

141 तहसीलदार बने, 12 सौ लेखपाल बनेंगे कानूनगो

 141 तहसीलदार बने, 12 सौ लेखपाल बनेंगे कानूनगो

लखनऊ। राजस्व परिषद ने 141 नायब तहसीलदारों को पदोन्नति देकर तहसीलदार बना दिया है। इसके अलावा 18 को वरिष्ठ प्रशानिक अधिकारी के पद पर पदोन्नति दी गई है। लेखपाल से कानूनगो के पद पर पदोन्नति के लिए 1200 से अधिक की डीपीसी चल रही है। राज्य सरकार ने 30 सितंबर तक सभी विभागों को पदोन्नति प्रक्रिया पूरी करने का आदेश दिया है। राजस्व परिषद में इसके आधार पर पदोन्नति प्रक्रिया पूरी करने के लिए विभागीय पदोन्नति कमेटी की बैठक हो रही है। 


राजस्व परिषद के 141 नायब तहसीलदारों को 15600-39100 ग्रेड वेतन 5400 रुपये से पदोन्नति देकर 56100-177500 वेतन में पदोन्नति दी गई है।इनकी दो साल की परिवीक्षा अवधि होगी। पदोन्नति पाने वालों के तबादले भी कर दिए गए हैं। अपर भूमि व्यवस्था आयुक्त टीके शिबु ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। इसमें कहा गया है कि पदोन्नति पाने वालों की वरिष्ठता उत्तर प्रदेश सरकारी सेवक ज्येष्ठता नियमावली 1991 के आधार पर तय की जाएगी।

141 तहसीलदार बने, 12 सौ लेखपाल बनेंगे कानूनगो Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP BASIC NEWS

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें