परिषद‍ीय विद्यालयों की अवकाश तालिका वर्ष 2025 देखें व करें डाउनलोड

👇Primary Ka Master Latest Updates👇

गुरुवार, 10 अगस्त 2023

राजीव गांधी शहरी एवं ग्रामीण ओलंपिक खेल: आज होगा पहले चरण का समापन, 17 से शुरू होंगी ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिताएं

राजीव गांधी शहरी एवं ग्रामीण ओलंपिक खेल: आज होगा पहले चरण का समापन, 17 से शुरू होंगी ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिताएं

बीकानेर . राजीव गांधी ग्रामीण और शहरी ओलंपिक खेलों के पहले चरण की ग्राम पंचायत तथा नगरीय निकाय स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं गुरुवार को संपन्न होंगी। जिले के 366 ग्रामीण तथा 29 शहरी क्लस्टर क्षेत्रों की 4 हजार 400 से अधिक विजेता टीमों को स्वर्ण पदक दिए जाएंगे। इसके लिए प्रत्येक क्लस्टर क्षेत्र में समापन समारोह आयोजित होंगे। वहीं बीकानेर शहर के महारानी स्कूल, गंगा चिल्ड्रन स्कूल तथा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय प्रताप बस्ती क्लस्टर क्षेत्र के विजेता स्कूलों का समापन समारोह सुबह10 बजे डॉ.करणी सिंह स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा।


17 से शुरू होंगी ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिताएं : विजेता टीमें ग्रामीण क्षेत्र में 17 से 22 अगस्त तक आयोजित होने वाली ब्लॉक स्तरीय तथा शहरी क्षेत्र में 1 से 6 सितंबर तक आयोजित होने वाली जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भागीदारी निभाएंगी।

राजीव गांधी शहरी एवं ग्रामीण ओलंपिक खेल: आज होगा पहले चरण का समापन, 17 से शुरू होंगी ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिताएं Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP BASIC NEWS

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें