परिषद‍ीय विद्यालयों की अवकाश तालिका वर्ष 2025 देखें व करें डाउनलोड

👇Primary Ka Master Latest Updates👇

मंगलवार, 22 अगस्त 2023

गार्गी पुरस्कार के लिए गर्ल्स आगे नहींआ रही गर्ल्स बोर्ड एग्जाम में 63 हजार लड़कियों ने 75 परसेंट से ज्यादा मार्क्स लिए, महज 21 परसेंट ने किया आवेदन



 गार्गी पुरस्कार के लिए गर्ल्स आगे नहींआ रही गर्ल्स बोर्ड एग्जाम में 63 हजार लड़कियों ने 75 परसेंट से ज्यादा मार्क्स लिए, महज 21 परसेंट ने किया आवेदन


माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर की वर्ष 2022 की परीक्षा में 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाली गर्ल्स को गार्गी पुरस्कार देने के लिए शिक्षा विभाग आवेदन मांग रहा है लेकिन प्रदेश में महज 21 प्रतिशत ने ही इसके लिए आवेदन किया है। बालिका शिक्षा फाउंडेशन ने अब इसके लिए जिला शिक्षा अधिकारियों को पाबंद किया है और एक भी लड़की के वंचित रहने पर जिम्मेदार ठहराया है।


राज्यभर में 63 हजार 275 लड़कियों ने दसवीं क्लास में 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए थे। इन सभी को गार्गी पुरस्कार के रूप में नगद राशि दी जाती है। हर साल की तरह इस बार भी गर्ल्स से आवेदन मांगे गए हैं। 31 अगस्त तक आवेदन होना है। अब तक महज 21 प्रतिशत छात्राओं ने ही फार्म भरे हैं। ऐसे में बालिका शिक्षा फाउंडेशन ने जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वो छात्राओं को फार्म भरने के लिए प्रेरित करें। अगर किसी जिले में कोई छात्रा वंचित रही तो इसके लिए जिला शिक्षा अधिकारी ही जिम्मेदार होंगे। जयपुर में ही नौ हजार से ज्यादा छात्राएं योग्य है लेकिन आवेदन करने वाली गर्ल्स की संख्या में अब तक महज डेढ़ हजार भी नहीं है। अब तक महज 13 हजार 336 स्टूडेंट्स ने ही आवेदन किया है, जबकि 63 हजार से ज्यादा गर्ल्स को ये अवार्ड मिलना है। आमतौर पर बसंत पंचमी को शिक्षा विभाग हर जिले में कार्यक्रम आयोजित कर बालिकाओं को चैक सौंपता है।

गार्गी पुरस्कार के लिए गर्ल्स आगे नहींआ रही गर्ल्स बोर्ड एग्जाम में 63 हजार लड़कियों ने 75 परसेंट से ज्यादा मार्क्स लिए, महज 21 परसेंट ने किया आवेदन Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP BASIC NEWS

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें