परिषद‍ीय विद्यालयों की अवकाश तालिका वर्ष 2025 देखें व करें डाउनलोड

👇Primary Ka Master Latest Updates👇

सोमवार, 7 अगस्त 2023

सीबीएसई: कक्षा 9वीं-11वीं के रजिस्ट्रेशन जल्द शुरू होंगे, 10वीं और 12वीं के परीक्षा फार्म भराए जाएंगे



सीबीएसई: कक्षा 9वीं-11वीं के रजिस्ट्रेशन जल्द शुरू होंगे, 10वीं और 12वीं के परीक्षा फार्म भराए जाएंगे

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा शैक्षणिक वर्ष 2023-24 के लिए कक्षा नवीं और 11वीं में छात्रों के पंजीकरण और कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए उम्मीदवारों की सूची (एलओसी) जमा करने के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया जल्द शुरू करेगा। इस संबंध में सीबीएसई ने स्कूलों को प्री लांच दिशा-निर्देश जारी किए हैं।सीबीएसई ने सभी स्कूलों को पंजीकरण और एलओसी से संबंधित सभी गतिविधियों को पूरा करने की सलाह है ताकि एक बार पंजीकरण और एलओसी शुरू होने के बाद, स्कूल इन गतिविधियों को सही ढंग से और दिए गए कार्यक्रम के भीतर पूरा करने में सक्षम हो सकें।


यह देखा गया है कि आमतौर पर नियत समय में स्कूलों द्वारा स्टूडेंट्स को एलओसी में रजिस्टर्ड नहीं किया जाता है और निर्धारित समय के बाद छात्रों का रजिस्ट्रेशन कराने के लिए विभिन्न बहाने दिए जाते हैं। इससे परीक्षाओं के संचालन और परिणामों की घोषणा से संबंधित बाद की गतिविधियों पर विपरीत प्रभाव पड़ता है। इसे देखते हुए ही सीबीएसई ने स्कूलों को पूर्व में ही सूचना दी है कि वे पहले एलओसी और उसके बाद पंजीकरण के लिए डेटा तैयार रखें ताकि स्कूल सभी गतिविधियों को समय पर पूरा कर सकें। 

सीबीएसई: कक्षा 9वीं-11वीं के रजिस्ट्रेशन जल्द शुरू होंगे, 10वीं और 12वीं के परीक्षा फार्म भराए जाएंगे Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP BASIC NEWS

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें